Tuesday, July 1, 2025
Homeपंजाबआम आदमी पार्टी के लिए दोहरी खुशी! लुधियाना पश्चिम और गुजरात के...

आम आदमी पार्टी के लिए दोहरी खुशी! लुधियाना पश्चिम और गुजरात के विसावदर उपचुनाव में आप उम्मीदवार की बड़ी जीत

आम आदमी पार्टी के लिए दोहरी खुशी! लुधियाना पश्चिम और गुजरात के विसावदर उपचुनाव में आप उम्मीदवार की बड़ी जीत

 

यह आम आदमी पार्टी के काम की राजनीति की जीत है – मनीष सिसोदिया

 

अमन अरोड़ा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया, कहा – उनकी मेहनत और समर्पण की वजह से ही इतनी बड़ी जीत संभव हो सकी

 

यह जीत शहरी वोटरों में आम आदमी पार्टी के प्रति बढ़ते विश्वास का प्रमाण – हरपाल चीमा

 

आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय चंडीगढ़ में मनाया उपचुनाव की जीत जश्न

 

चंडीगढ़, 23 जून

 

आज का दिन आम आदमी पार्टी के लिए दोहरी खुशी लेकर आया। एक साथ दो राज्यों के उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार को बड़ी जीत मिली। लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के अलावा गुजरात के विसावदर विधानसभा उपचुनाव में भी पार्टी के उम्मीदवार गोपाल इटालिया की भी 17 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हुई।

 

यह आम आदमी पार्टी के काम की राजनीति की जीत है – मनीष सिसोदिया

 

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में जीत पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता और पंजाब में पार्टी के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने पार्टी उम्मीदवार संजीव अरोड़ा एवं आप के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

 

उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग लुधियाना उपचुनाव को सेमी-फाइनल बता रहे थे। आम आदमी पार्टी ने सेमी-फाइनल जीत लिया है और अब भगवंत मान जी के नेतृत्व में फाइनल भी जीतेंगे। ये जीत आम आदमी पार्टी के काम की राजनीति की जीत है।

 

सिसोदिया ने गुजरात के विसावदर विधानसभा उपचुनाव में जीत के लिए आप उम्मीदवार गोपाल इटालिया को भी बधाई दी और कहा कि अब वह शेर की तरह गुजरात विधानसभा में दहाड़ेंगे एवं शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों के मुद्दे मजबूती के साथ उठायेंगे।

 

अमन अरोड़ा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया, कहा – उनकी मेहनत और समर्पण की वजह से ही इतनी बड़ी जीत मिली

 

आप पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत पार्टी कार्यकर्ताओं की दिन-रात की मेहनत और समर्पण की वजह से संभव हो पाया है। उन्होंने गर्मी की परवाह किए बिना पूरे इलाके में प्रचार किया और लोगों को आम आदमी पार्टी की नीतियों को समझाया। आप प्रधान ने पार्टी उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को भी जीत की बधाई दी और कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि वह लुधियाना पश्चिम के विकास को नई गति देंगे और क्षेत्र के सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगे।

 

यह जीत शहरी वोटरों में आम आदमी पार्टी के प्रति बढ़ते विश्वास का प्रमाण – हरपाल चीमा

 

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के नतीजे पंजाब के शहरी वोटरों में आम आदमी पार्टी के प्रति बढ़ते विश्वास को दिखाते है। आप सरकार ने पिछले तीन सालों में पंजाब के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण काम किए जिससे पंजाबियों का सरकार के प्रति विश्वास काफी बढ़ा है।

 

वहीं पिछले तीन चार महीने से पंजाब से नशे को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘युद्ध नशयां विरुद्ध’ के कारण भी लोगों का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा। इसके अलावा उद्योगपतियों के लिए सरकार की तरफ से शुरू की गई सिंगल विंडो सिस्टम से व्यापारी वर्ग का सरकार में विश्वास बढ़ा।

 

पिछले दिनों लुधियाना शहर के विस्तार के लिए आप सरकार लैंड पूलिंग पालिसी के तहत अर्बन एस्टेट बनाने का फैसला किया। इसका भी वोटरों पर असर पड़ा क्योंकि लोगों को इस योजना के तहत सस्ती कीमत पर आवासीय प्लॉट मिलेंगे, जिससे हजारों लोगों का अपना घर का सपना पूरा हो सकेगा। इस योजना से किसानों को भी जमीन की वर्तमान कीमत से चार से पांच गुना फायदा मिलेगा। इसके अलावा तहसीलों में ऑन लाइन रजिस्ट्री व इंतक़ाल से लोगों को भ्रष्टाचार और दौड़-भाग से छुटकारा मिलेगा। इस फैसले का भी आम लोगों पर असर हुआ।

 

 

आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय चंडीगढ़ में मनाया उपचुनाव की जीत जश्न

 

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की बड़ी जीत के बाद आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय चंडीगढ़ में जीत का जश्न मनाया। पूरे राज्य से आए आप नेताओं और कार्यकर्ताओं एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत की बधाई दी और ढोल-नगाड़े के साथ भांगड़ा नृत्य भी किया।

 

इस मौके पर आप सरकार के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, हरदीप सिंह मुंडियां, हरभजन सिंह ईटीओ, वरिंदर गोयल और लालजीत भुल्लर विशेष रूप से शामिल हुए। इसके अलावा आप विधायक बुध राम, पार्टी के प्रदेश महासचिव हरचंद सिंह बरसट और दीपक बाली, पार्टी के प्रवक्ता नील गर्ग और गोविंदर मित्तल एवं आप नेता बलतेज पन्नू और बलविंदर सिंह झड़वां भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments