Thursday, July 31, 2025
Homeचंडीगढ़कारगिल विजय दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वीर सैनिकों का सम्मान

कारगिल विजय दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वीर सैनिकों का सम्मान

कारगिल विजय दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वीर सैनिकों का सम्मान

Priyanka Thakur

कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला भारतीय जनता पार्टी की ओर से वीर सैनिकों के सम्मान में एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहरभर में घर-घर जाकर सैनिकों और उनके परिजनों को पुष्पगुच्छ और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

इस विशेष अभियान के अंतर्गत तकरीबन 350 पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष भूपिंदर सिंह सैनी ने की।

मनीमाजरा सेक्टर-13 स्थित मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में आयोजित प्रमुख कार्यक्रम के दौरान अशोक चक्र विजेता स्वर्गीय लेफ्टिनेंट कर्नल एस. एस. राणा की धर्मपत्नी श्रीमती सविता राणा, कर्नल गुरसेवक सिंह, कैप्टन जी. एस. बाली और नायक एस. एस. परवाना को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र पाल मल्होत्रा और स्टेट महासचिव रामबीर भट्टी ने भी उपस्थित होकर वीर सैनिकों को सम्मानित किया और उन्हें नमन किया।

समारोह में प्रमुख रूप से स्टेट महामंत्री संजीव राणा, जिला महामंत्री राम शुक्ला, जिला सचिव शक्ति श्रीवास्तव, अन्तरजोत सिंह, सुरेंद्र, डॉ. अश्वनी धीमान, शिवानंद मिश्रा, मंडल-9 अध्यक्ष सतीश शुक्ला, मंडल-4 अध्यक्ष कमल मौर्य, मंडल-5 महामंत्री बाबा चेतन पुरी, सरिता, अनिता, कुसुम, रमनदीप सिंह, डी. पी. दुबे, रविंद्र धमीजा, सुधा उपाध्याय, रविंद्र यादव, धर्मेंद्र, ममता सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कर्नल गुरसेवक सिंह ने अपने युद्धकालीन अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे कारगिल युद्ध के दौरान अवंतिपुरा में तैनात थे। उन्होंने सेना में सेवा के दौरान मिले पदकों की जानकारी दी और शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा को श्रद्धापूर्वक याद किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments