Homeपंजाबकिसानों को खरीद के नाम पर गुमराह कर रहा विपक्ष: नायब सिंह...

किसानों को खरीद के नाम पर गुमराह कर रहा विपक्ष: नायब सिंह सैनी

किसानों को खरीद के नाम पर गुमराह कर रहा विपक्ष: नायब सिंह सैनी

 

किसानों का एक एक दाना खरीदा जाएगा, मंडी में लगाई गई हैं ड्यूटियां: मुख्यमंत्री

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महम में धन्यवाद एवं विकास रैली को किया संबोधित

 

कहा: कांग्रेस ने केवल और केवल 10 साल में झूठ बोलकर वोट बटोरने का कार्य किया

 

विपक्ष के विधायक होने के बावजूद विकास में नहीं किया कोई भेदभाव: मुख्यमंत्री

 

चंडीगढ़,अप्रैल-हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, अब किसानों को खरीद के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। इनके समय में जो भ्रष्टाचार चलता था, वो दुकाने अब बंद हो गई हैं तो इन्हें दर्द हो रहा है, लेकिन मैं, प्रदेश के किसानों को विश्वास दिलाता हूं कि किसानों का एक एक दाना खरीदा जाएगा।

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी रविवार को महम में आयोजित धन्यवाद एवं विकास रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 202 करोड़ 77 लाख रुपये लागत की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए हैं। मुख्यमंत्री ने हलके के विकास के लिए 10 करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की, साथ ही रैली संयोजक एवं राज्यसभा सांसद श्री रामचंद्र जांगड़ा द्वारा रखे गए मांग पत्र की सभी मांगों का अवलोकन करवाने उपरांत लागू करवाने का आश्वासन भी दिया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि महम की धरती हरियाणा के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक मानचित्र पर एक विशेष स्थान रखती है। महम की धरती लोकतांत्रिक मूल्यों, राजनीति, परंपरा और सामाजिक चेतना का एक सशक्त केंद्र है। हम सब जानते हैं कि महम चौबीसी के चबूतरे पर लिए गए फैसलों ने हमेशा समाज को दिशा दी है। यह सामूहिक नेतृत्व, भाईचारे, न्याय और जनमत की शक्ति का प्रतीक है।

 

हमने विकास किया, ना कि देखा क्षेत्र हमारी पार्टी के विधायक का है अथवा विपक्ष का:

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को धरातल पर उतारा है।

सरकार ने विकास करते समय इस बात का ध्यान नहीं रखा कि वह क्षेत्र हमारी पार्टी के विधायक का है अथवा विपक्ष के विधायक का। इसका प्रमाण यह है कि सरकार ने महम हलके में विकास कार्यों पर पिछले साढ़े 11 वर्षों में 1 हजार 328 करोड़ रुपये खर्च किए हैं,जबकि, कांग्रेस के 10 साल के शासनकाल में मात्र 584 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। इनमें से भी काफी पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया था।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि महम हलके के विकास को गति देने के लिए बीजेपी के साढ़े 11 वर्षों के कार्यकाल में 121 सीएम अनाउंसमेंट हुई। इनमें से 105 का काम पूरा हो चुका है तथा शेष पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि हम जो कहते हैं, उसे करते भी हैं। इसका प्रमाण यह भी है कि हमने पिछले विधानसभा चुनावों के अपने संकल्प-पत्र के 217 में से 60 वादों को डेढ़ साल में ही पूरा कर दिखाया है। यही नहीं, 157 वादों पर काम प्रगति पर है।

 

गेटपास के नाम पर विपक्षी गुमराह कर रहे:

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को विपक्ष द्वारा गेट पास के नाम पर झूठ फैलाते हुए गुमराह करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन सरकार ने ऐसी व्यवस्था की है कि किसी भी किसान को परेशानी नहीं होगी। फसल खरीद के लिए ड्यूटियां सुनिश्चित की गई है।

 

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने 11 सालों में किसानों को मुआवजे और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 16 हजार 160 करोड़ रुपये की राशि दी है,लेकिन, कांग्रेस सरकार के 10 साल के शासनकाल में 1 हजार 138 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि जारी की गई थी। कांग्रेस सरकार तो किसानों की 269 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि बकाया छोड़कर चली गई थी। इसे बीजेपी सरकार ने वर्ष 2014 में जनसेवा का दायित्व संभालने के बाद जारी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि खराबे का मुआवजा देने में भी जमीन आसमान का अंतर है। कांग्रेस ने केवल और केवल 10 साल में झूठ बोलकर वोट बटोरने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान हित वर्तमान सरकार की नीतियों के केंद्र में है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें दुख होता है कि विपक्षी वैश्विक संकट के समय में सस्ती राजनीति करके वोटों की फसल काटना चाहते हैं। वे गलत बयानबाजी करके जनता में भ्रम पैदा करना चाहते हैं, लेकिन, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार ‘राष्ट्र प्रथम’ की नीति पर चलते हुए हर संकट में भारतीयों के साथ खड़ी है। इसके लिए वे प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करता हैं, जिन्होंने पेट्रोलियम उत्पादों पर एक्साइज ड्यूटी घटाकर जनता को बड़ी राहत दी है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है। प्रदेश के 4,032 पेट्रोल पंपों और रसोई गैस एजेंसियों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। मुख्यमंत्री ने गैस व तेल की कालाबाजारी करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने इसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं और FIR दर्ज भी की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले एक साल में 36 हजार युवाओं को बिना पर्ची-खर्ची के सरकारी नौकरियां दी गई हैं। इन्हें मिलाकर पिछले साढ़े 11 सालों में 1 लाख 80 हजार नौकरियां दी जा चुकी हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि रोहतक जिले के 10 हजार से अधिक युवाओं को पिछले साढ़े 11 वर्षों में सरकारी नौकरी दी गई है। वर्तमान सरकार द्वारा करवाएं गए विकास कार्यो का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि गांव खरक जाटान, निदाना, बहलबा, अजायब व बहु-अकबरपुर में 14 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से स्कूल भवनों का निर्माण किया गया। इसी तरह से गांव मोखरा में 13 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से सब माइनर की मरम्मत का कार्य किया गया।

 

उन्होंने कहा कि महाग्राम योजना में गांव निंदाना में जलापूर्ति योजना संवर्धन का काम 12 करोड़ 79 लाख रुपये की लागत से किया गया है। इसी गाँव में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम 28 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से जारी है।

 

विकास कार्यो के लिए उठाए कई अहम कदम:

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट 2026-27 में शहरी विकास तथा अन्य विकास कार्यो के लिए भी महत्वपूर्ण कदम उठाए है। इसके तहत महिला सुरक्षा के लिए महम सहित लोहारू, बरवाला, नरवाना, समालखा,  रादौर व पेहोवा में 7 नए महिला थाने बनाने का प्रावधान किया है। सरकार ने महम सहित कुल 18 स्थानों पर नए डायलिसिस केंद्र स्थापित करने का प्रावधान भी किया है। इसी प्रकार 21 नए खेल स्टेडियमों के निर्माण का प्रावधान किया है। इनमें जिला रोहतक, जींद, कैथल, झज्जर, चरखी दादरी, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, यमुनानगर, सोनीपत, फतेहाबाद व पलवल शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि रोहतक सहित 13 जिलों में पराली आधारित कुल 200 मेगावाट की बायोमास बिजली परियोजनाएं स्थापित की जाएंगी।गांवों की तर्ज पर शहरी क्षेत्रों में भी नगर निकायों की भूमि पर रिहायशी कब्जाधारियों को कानूनी मालिकाना हक प्रदान करने के लिए एक नीति लाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने तीसरे कार्यकाल में भी प्रदेश के सर्वांगीण विकास और हर वर्ग के हितों की सुरक्षा के लिए अनेक ठोस कदम उठाए हैं।

बहन-बेटियों को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ शुरू की गई है। इस योजना के तहत 2100 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। अब तक 9 लाख 56 हजार बहन-बेटियों को 834 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं।

गरीब महिलाओं को अपनी रसोई चलाने के लिए हर महीने केवल 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश के लगभग 14 लाख 38 हजार पात्र बहनों के बैंक खातों में कुल 243 करोड़ रुपये की राशि डाली जा चुकी है।

 

विपक्ष की सरकारों में प्लाटो के ना कागज मिले ना कब्जा:

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने गरीबों के सिर पर छत उपलब्ध करवाने के लिए ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ के तहत 1 लाख 60  हजार मकान दिये गये हैं। इसी प्रकार गरीब परिवारों को ‘मुख्यमंत्री आवास योजना-शहरी’ के तहत शहरों में 18 हजार 470 प्लॉट व फ्लैट दिए हैं। लेकिन विपक्ष की सरकारों में तो ना कागज दिए ना ही कब्जा दिया गया। केवल वोट लेने का काम किया गया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने हर क्षेत्र में गति से विकास कार्य किए हैं। महम के विकास में भी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। यहां के हर गांव, हर गली और हर परिवार तक विकास की रोशनी पहुंचेगी।

 

सभी विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे समान विकास: मंत्री कृष्ण लाल पंवार

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रहे है। सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में समान विकास करवाकर इन्होंने साबित कर दिया कि बीजेपी के लिए पूरा हरियाणा एक समान है। जिस भी विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री जाते है, तो बिना किसी भेदभाव के चाहे वहां सत्ता पक्ष का विधायक हो या विपक्ष का, समान रुप से विकास कार्य करवाए जाते है। उन्होंने कहा कि हरियाणा और देश में कांग्रेस पार्टी ने ज्यादा समय तक राज किया, लेकिन इन्होंने केवल और केवल जनता को गुमराह करने का काम किया है। आज देश और प्रदेश के हित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मजबूत हाथों में सुरक्षित है। सरकार ने गांवों में प्लाट देने की योजना बना ली है, इसके लिए पंचायतों के प्रस्ताव भी मिल गए है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार पूरे प्रदेश में समान रूप से कार्य कर रही है।

 

महम को बीजेपी ने संभालने का काम किया: मंत्री डॉ अरविंद शर्मा

 

हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि महम हलका विकास के मामले में पिछड़ गया था, लेकिन बीजेपी सरकार ने इसकी संभाल करने का काम किया है। अब यहां भी विकास कार्य तेजी से करवाये जा रहे है। उन्होंने कहा कि पीएम श्री नरेंद्र मोदी के अंत्योदय के उद्धार के संकल्प को हरियाणा सरकार प्रतिबद्धता से लागू कर रही है। इसी कड़ी में हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाओं को धरातल पर लागू किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। जनता के विश्वास पर खरा उतरने के चलते ही तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनी है, और तेज गति से विकास के काम हो रहे है।

 

हर वर्ग को ध्यान में रखकर हो रहे कार्य: राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा

राज्यसभा सांसद एवं रैली संयोजक श्री रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य करवा रही है। उन्होंने इस दौरान महम हलके की विकास परियोजनाओं से संबंधित मांग पत्र भी पढ़ा। श्री जांगड़ा ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि जनता की मांगों को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जरूर पूरा करेंगे।

इस दौरान जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा, पूर्व मंत्री श्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा, रोहतक मेयर श्री राम अवतार वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष श्री रणबीर ढाका, जिला प्रभारी श्री सत्येंद्र परमार, बीजेपी स्टेट कोषाध्यक्ष श्री अजय बंसल, जिला परिषद चेयरपर्सन श्रीमती मंजू हुड्डा भी मौजूद थे।

क्रमांक-2026

महम में मुख्यमंत्री ने किया 202.77 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन  एवं शिलान्यास

चंडीगढ़, 5 अप्रैल- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज महम (रोहतक) में आयोजित धन्यवाद व विकास रैली में 202.77 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन  और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने 231.25 लाख रुपये की 2 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 118.84 करोड़ रुपये की सिंचाई विभाग की, 80 करोड़ 88 लाख 14 हजार रुपये की जनस्वास्थ्य विभाग की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने गांव सुंदरपुर में 74.04 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नए स्कूल भवन का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और महम में इन परियोजनाओं के माध्यम से स्थानीय लोगों को बेहतर जीवनयापन और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जिन परियोजनाओं का उदघाटन किया है, उनमें 155.14 लाख रुपये की लागत से टाउन पार्क का नवीनीकरण और 76.11 लाख रुपये से महम के वार्ड-2 में सैनी सामुदायिक केंद्र का निर्माण कार्य शामिल है।

वहीं मुख्यमंत्री ने सिंचाई व जल संसाधन विभाग द्वारा 8947 लाख रुपये की लागत से भिवानी सब-ब्रांच की री-मॉडलिंग, महम में बाढ़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए कई परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया गया। उनमें 496 लाख रुपये की लागत से महम ड्रेन पर रिटेनिंग वॉल, 1238 लाख रुपये की लागत से भूमिगत पाइपलाइन (भैणी सुरजन, भैणी चंद्रपाल, समैण) बनाए जाने, 267 लाख रुपये की लागत से भैणी मातो से जुई फीडर पाइपलाइन, 106 लाख रुपये की लागत से बहलबा लिंक ड्रेन पाइपलाइन, 237 लाख रुपये की लागत से समैण से जुई फीडर पाइपलाइन, 319 लाख रुपये की लागत से मोखरा खेड़ी आरसीसी सुरक्षा दीवार, 139 लाख रुपये की लागत से समैण सोलर सबमर्सिबल पंप, 135 लाख रुपये की लागत से फरमाणा खास से करसोल माइनर पाइपलाइन के निर्माण कार्य शामिल है।

मुख्यमंत्री ने महम शहर में पंपिंग स्टेशन के सुदृढ़ीकरण की नींव भी रखी। इस परियोजना पर 8088.14 लाख रुपये की लागत आएगी। मुख्यमंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में सुधार हेतु जीपीएस सुंदरपुर स्कूल भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस स्कूल भवन पर 74.04 लाख रुपये की लागत आएगी।

क्रमांक-2026

भगवान परशुराम भवन युवाओं के लिए लक्ष्य प्राप्त करने का बनेगा माध्यम- मंत्री डॉ अरविंद शर्मा

 

चंडीगढ़, 5 अप्रैल- हरियाणा के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि झज्जर में स्थापित होने वाला भगवान परशुराम भवन इलाके में जरूरतमंदों की सेवा और युवाओं को लक्ष्य प्राप्त करने का माध्यम बनेगा।

मंत्री आज सेक्टर 9, झज्जर में परशुराम भवन का शिलान्यास के उपरांत जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

मंत्री ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधानसभा में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के तीसरे कैम्पस के पास हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा सेक्टर 26 में चार एकड़ में भगवान परशुराम विरासत पार्क विकसित करने की घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समुदाय हमेशा 36 बिरादरी को साथ लेकर चला है, जिसकी बदौलत सामाजिक व्यवस्था मजबूत हुई है। परिवारों में मजबूती और खुशहाली लाने के लिए हम सब मिलकर काम करेंगे।

क्रमांक-2026

प्रदेश सरकार पलवल जिले के समग्र विकास के लिए कर रही निरंतर कार्य-खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

चंडीगढ़, 5 अप्रैल-  हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर विकसित किया जा रहा यह सामुदायिक भवन क्षेत्र के लिए एक प्रेरणा केंद्र के रूप में स्थापित होगा। प्रदेश सरकार पलवल जिले के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मंत्री आज पलवल के गांव कुशलीपुर (वार्ड नंबर-10) में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सामुदायिक भवन परिसर में चारदीवारी, ट्रैक और पार्क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास करने के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि लगभग 2.50 करोड़ रुपये की लागत से भवन के मुख्य हॉल का निर्माण किया जाएगा, जबकि 1 करोड़ रुपए की लागत से चारदीवारी, ट्रैक, पार्क एवं अन्य सौंदर्यीकरण कार्य कराए जाएंगे। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और युवाओं को खेल गतिविधियों के लिए एक उपयुक्त वातावरण प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि यह भवन किसी एक वर्ग तक सीमित न होकर छत्तीस बिरादरी सहित सभी समाजों के लिए खुला रहेगा, जहां सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पलवल जिले के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए जिले में स्टेडियम, आधुनिक ट्रैक और खेल नर्सरी स्थापित की जा रही हैं, जिससे युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिल सके। उन्होंने बताया कि पहली बार बड़े स्तर पर खेल नर्सरी शुरू की गई हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाडिय़ों को भी आगे बढऩे का मौका मिलेगा।

मंत्री ने पानी व सीवरेज परियोजना का किया शुभारंभ

हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने आज पलवल में वार्ड नंबर-12 जवाहर नगर कैंप स्थित धीगड़ा भवन परिसर में पानी एवं सीवरेज लाइन परियोजना का नारियल फोडक़र शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अमृत 2.0 योजना के तहत लगभग 332 करोड़ रुपये की लागत से पूरे शहर में सीवरेज और रैनीवेल परियोजना के तहत लगभग 522 करोड़ रुपये की लागत से जल आपूर्ति नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा।

क्रमांक-2026

विपक्ष का एक ही एजेंडा, वोट लो और शोषण करो: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

जींद को लम्बे समय तक विपक्ष ने नजर अंदाज किया, केवल वोट की फसल काटी गई: मुख्यमंत्री

 

मुख्यमंत्री ने जींद में धन्यवाद व विकास रैली को किया संबोधित

 

253 करोड़ रूपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किया

चंडीगढ़,5 अप्रैल- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विपक्षी दलों का एक ही एजेंडा है, वोट लो और शोषण करो। इस क्षेत्र के लोगों के साथ उन्होंने हमेशा झूठे वायदे किए और विकास की बजाय यहां पिछड़ेपन को रखा।

मुख्यमंत्री रविवार को जींद में आयोजित धन्यवाद व विकास रैली को संबोधित कर रहे थे। रैली के संयोजक हरियाणा के डिप्टी स्पीकर डॉ कृष्ण कुमार मिड्ढा ने जींद पहुंचने पर मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 253 करोड़ रूपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किया।

रैली में उपस्थित भारी भीड़ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जींद की यह भूमि परिश्रम और प्रगति का संगम है। यह हरियाणा की वह धड़कन है, जहां जब किसान का पसीना मिट्टी में मिलता है, तो देश के अन्न भंडार भर जाते हैं। मैं इस वीर भूमि पर आयोजित इस धन्यवाद व विकास रैली में आए सभी बुजुर्गो, माताओं-बहनों और युवा साथियों का हार्दिक वंदन करता हूं।

मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जींद को लम्बे समय से नजर अंदाज किया गया। झूठे वायदे करके आपके वोटों की फसल तो दो-दो-तीन-तीन पीढ़ियों तक काटी गई, लेकिन विकास के नाम पर कुछ नहीं किया गया। परिवारवाद की दलदल में फंसे लोग आपके बच्चों के भविष्य को लेकर संजीदा नहीं रहे। उन्होंने सिर्फ अपने बच्चों का भविष्य ही सुरक्षित किया है, लेकिन हमने इस क्षेत्र का हक सूद समेत लौटाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि जनता ने हमें लगातार तीसरी बार सेवा का अवसर दिया है, वह हमारे लिए एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। यह जनादेश हमें यह याद दिलाता है कि हमें और अधिक समर्पण के साथ काम करना है और हर उस वादे को पूरा करना है, जो हमने आपसे किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनावों के अपने संकल्प-पत्र के 217 में से 60 वादों को डेढ साल में ही पूरा कर दिखाया है। यही नहीं, 157 वादों पर काम प्रगति पर है। विधानसभा के चुनाव प्रचार का श्रीगणेश भी उन्होंने जींद की भूमि से ही किया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ‘विकसित भारत 2047’ का जो विजन देशवासियों के सामने रखा है, वह केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि एक जन आंदोलन है। इसमें हर नागरिक भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ‘राष्ट्र प्रथम’ की नीति पर चलते हुए हर संकट में भारतीयों के साथ खड़ी है। चाहे कोरोना काल हो, या फिर अफगानिस्तान संकट, हमेशा प्रधानमंत्री देश की जनता के साथ खड़े नजर आएं हैं। हाल ही में जो वैश्विक परिस्थितियां बनी है, उसमें भले ही विश्व में तेल के दामों में इजाफा हुआ हो, लेकिन प्रधानमंत्री ने पेट्रोलियम उत्पादों पर एक्साइज ड्यूटी घटाकर जनता को बड़ी राहत दी है। हरियाणा सरकार आमजन को तेल और गैस उपलब्ध करवा रही है। साथ ही सरकार ने कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं।

जींद में 2 हजार 217 करोड़ 61 लाख रुपये खर्च किए

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी नॉनस्टॉप डबल इंजन सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को जमीन पर उतारकर दिखाया है। सरकार ने हर क्षेत्र और हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं बनाई हैं और उन्हें पारदर्शिता के साथ लागू किया है। इस हलके में विकास कार्यों पर पिछले साढ़े 11 वर्षों में 2 हजार 217 करोड़ 61 लाख रुपये खर्च किए हैं। जबकि, कांग्रेस के 10 साल के शासनकाल में मात्र 380 करोड़ 97 लाख रुपये खर्च किये गये थे।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान जींद की कई बड़ी परियोजनाओं का भी मंच से जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में 36 हजार युवाओं को बिना पर्ची-खर्ची के सरकारी नौकरियां दी गई हैं। इन्हें मिलाकर पिछले साढ़े 11 सालों में 1 लाख 80 हजार नौकरियां दी जा चुकी हैं। इनमें से जिला जींद के लगभग 15 हजार युवाओं को नौकरियां मिली हैं, और फिलहाल भी हरियाणा में 13500 नई नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया जारी है।

उन्होंने कहा कि जींद में विकास को रफ्तार देने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। इसी के तहत प्रदेश सरकार ने पांडू पिंडारा गांव के नजदीक 32 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से नए बस अड्डे का निर्माण करवाया, पुरानी स्वीकृत कॉलोनियों में पेयजल-सीवरेज जैसी मूलभूत सुविधाओं पर 32 करोड़ 86 लाख रुपये की राशि खर्च की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जींद में नागरिक अस्पताल के 200 बिस्तरों के अतिरिक्त भवन का निर्माण 16 करोड़ रुपये की लागत से किया गया। साथ ही जींद-पानीपत रेलवे लाइन पर आर.यू.बी. का निर्माण 18 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से किया गया। वहीं,13 करोड़ 82 लाख रुपये की राशि से 10 एमएलडी का एसटीपी भी स्थापित किया गया। जींद-भिवानी रोड से जींद-हांसी रोड तक बाईपास का निर्माण 12 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत से किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि जींद के सेक्टर-9 में 132 केवी सब स्टेशन की स्थापना 12 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से की गई। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में छत्रपति शिवाजी छात्रावास का निर्माण 11 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से किया गया। जींद के सेक्टर 9 में 5 करोड़ 85 लाख रुपये की लागत से जिमखाना क्लब बनाया गया। इसी प्रकार उन्होंने जींद जिले में सरकार द्वारा किए गए अन्य विकास कार्यों का भी विवरण दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश में 10 नए आईएमटी स्थापित कर रही हैं। जिनमें से एक आईएमटी जींद में स्थापित होगी। इसकी भूमि की व्यवस्था के लिए ई-भूमि पोर्टल पर किसानों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार अंत्योदय का विजन लेकर कार्य कर रही है, इसी के तहत सरकार के प्रयास है कि हर व्यक्ति के सिर पर छत्त हो। इसके लिए सरकार लगातार प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल में भी प्रदेश के सर्वांगीण विकास और हर वर्ग के हितों की सुरक्षा के लिए अनेक ठोस कदम उठाए हैं। बहनों-बेटियों को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ शुरू की गई है। इस योजना के तहत 2100 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। अब तक 9 लाख 56 हजार बहन-बेटियों को 834 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। इसके अलावा गरीब महिलाओं को अपनी रसोई चलाने के लिए हर महीने केवल 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है।

खराबे में दिया हजारों करोड़ का मुआवजा, खरीद सुचारु रुप से चल रही:

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने किसान हित में किए गए फैसलों का जिक्र करते हुए कहा कि किसान हित सरकार की नीतियों के केन्द्र में है। आज किसानों की सभी फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है। अब तक 12 लाख किसानों के खातों में फसल खरीद के 1 लाख 64 हजार करोड़ रुपये डाले जा चुके हैं। इस समय रबी फसलों की खरीद का सीजन चल रहा है। हमने इसके दाने-दाने की खरीद के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। उन्होंने फसल खराबे पर बोलते हुए कहा कि सरकार ने इसके लिए गत साढ़े 11 सालों में किसानों को मुआवजे और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 16 हजार 160 करोड़ रुपये की राशि दी है। जबकि कांग्रेस सरकार के 10 साल के शासनकाल में 1 हजार 138 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि जारी की गई थी।

उन्होंने कहा कि सरकार ने बागवानी फसलों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान के लिए किसानों को राहत दी है। इसके लिए ‘मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना’ में 46 बागवानी फसलें शामिल की गई हैं। अब तक कुल 157 किसानों को 1 करोड़ 40 लाख 21 हजार रुपये दिए गए हैं। ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना’ के तहत लगभग 20 लाख 18 हजार किसानों को 22 किस्तों में 7 हजार 562 करोड़ रुपये की राशि किसानों के बैंक खातों में डाली जा चुकी है। सरकार ने अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे आबियाने को जड़ से खत्म किया है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार अपने तीसरे कार्यकाल में भी जनकल्याण के काम गति से कर रही है। हम राजनीति से ऊपर उठकर विकास की राजनीति करते है। हमारा लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनता का विश्वास जीतना है।

केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से हो रहा है अभूतपूर्व विकास: कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार

धन्यवाद एवं विकास रैली को संबोधित करते हुए हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के कारण आज देश और प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हो रहा है। जो कार्य पहले वर्षों तक लंबित रहते थे, वे आज तेजी से पूर्ण हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने जिस समानता और अधिकार आधारित समाज का सपना देखा था, उसे साकार करने का कार्य वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार ने किया है। पूर्व की सरकारों ने बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के नाम का केवल उपयोग ही किया है, परंतु उनके विचारों को सही रूप में लागू नहीं किया। वर्तमान सरकार ने उनके विचारों को धरातल पर उतारते हुए उन्हें सम्मान दिया है। सरकार द्वारा जरूरतमंद किसान, मजदूर सहित हर वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। गांवों में सड़क, पानी, बिजली और आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। पंचायतों और जरूरतमंद परिवारों के लिए भी बड़े निर्णय लिए गए हैं, पात्र परिवारों को प्लॉट उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे हजारों परिवार लाभान्वित हो रहे हैं।

हर वर्ग के हितों का रखा जा रहा हैं ध्यान: कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी

रैली को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। मात्र घोषणाएं नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर काम करके जनता को उसका लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गत 11 वर्षों में सरकार ने हर वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य किया है। सड़क, सिंचाई, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की गई हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जनता के सहयोग और विश्वास की बदौलत ही राज्य सरकार सर्व जन कल्याण के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने का सार्थक प्रयास कर रही है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि विकास की इस गति को बनाए रखने के लिए सरकार का साथ दें और प्रदेश को और अधिक मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मजबूत सरकार है, जो हर निर्णय जनता के हित में लेती है। विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वे केवल भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं।

 

सरकार ने जनता की भलाई को अपना ध्येय माना है:मोहन लाल कौशिक

जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल कौशिक ने कहा कि सरकार ने जनता की भलाई को अपना ध्येय माना है। सरकार ने युवाओं को रोजगार देने का काम किया है, डीएससी समाज को न्याय देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि गरीब महिलाओं को 500 रुपये में गैस का सिलेंडर दिया जा रहा है। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपये दिए जा रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार किसान का एक एक दाना खरीदने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हर क्षेत्र में जाकर वहां की जनता से रूबरू हो रहे है, इसी के तहत 30वीं जनसभा को मुख्यमंत्री जींद में संबोधित करने पहुंचे है।

वर्तमान सरकार ने जींद की बदली तस्वीर और तकदीर: डिप्टी स्पीकर ड. कृष्ण लाल मिड्ढा

जींद में आयोजित धन्यवाद एवं विकास रैली को संबोधित करते हुए हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं रैली संयोजक डॉ. कृष्ण लाल मिड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रहे है, उनकी कार्यशैली से हर वर्ग प्रभावित है। डॉ. मिड्डा ने जींद के विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि एक समय था जब जींद को हरियाणा के पिछड़े जिलों में गिना जाता था। यहां विकास की गति धीमी थी, सड़कें टूटी हुई थीं और लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ता था। लेकिन वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में जींद की तस्वीर और तकदीर बदली है।

उन्होंने कहा कि जींद में मेडिकल कॉलेज की आज 19 मंजिला बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई है और भविष्य में इलाका वासियों को और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होगी। इसी प्रकार सीआरएसयू में लॉ कॉलेज बनाने की बात हो या फिर भाखड़ा का पानी लाने का काम हो, यह सब कार्य वर्तमान सरकार ने करवाएं है। इसी प्रकार जींद से आज 9 नेशनल हाईवे होकर गुजरते हैं और जल्द ही देश कि पहली हाईड्रोजन ट्रेन भी जींद से सोनीपत तक चलेगी।

डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा ने मुख्यमंत्री के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार द्वारा ऐसे कार्य किए गए हैं जो पहले केवल सपनों में ही संभव प्रतीत होते थे। हाईवे निर्माण हो, नई योजनाओं एवं परियोजनाओं का विस्तार हो या प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाना हो, हर क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। आज हरियाणा तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है और जींद भी इसी क्रम में विकासात्मक दृष्टि से नित नए आयामों को छू रहा है।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा, राज्यसभा सांसद श्री सुभाष बराला, डिप्टी स्पीकर डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा की माता श्रीमती विद्यादेवी, श्री जवाहर सैनी, हरियाणा राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बोर्ड के चेयरमैन श्री अमरपाल राणा सहित गणमान्य एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

क्रमांक-2026

 

किसानों को अनाज मंडियों में फसल बेचने में नहीं आने दी जाएगी दिक्कत- कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी

 

चंडीगढ़, 5 अप्रैल-  हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा है कि किसान हित राज्य सरकार के लिए सर्वोपरि है। वर्तमान रबी सीजन में किसान वर्ग को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

यह बात मंत्री ने शनिवार सायं स्थानीय नरवाना के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जन समस्याएं सुनने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

मंत्री ने कहा कि गेहूं खरीद के सीजन को लेकर प्रदेश सरकार ने अनाज मंडियों में पूरी तैयारी कर ली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी किसान, व्यापारी या पल्लेदार को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी और पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित होगी।

धमतान साहिब में बिजली विभाग के सब डिवीजन को मंजूरी मिलने पर कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने बताया कि यह मांग मुख्यमंत्री के नरवाना दौरे के दौरान रखी गई थी, जिसे उन्होंने तुरंत स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा कि धमतान साहिब क्षेत्र के लोगों को पहले नरवाना और गढ़ी तक जाना पड़ता था, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती थी। अब एसडीओ के वहीं बैठने से स्थानीय स्तर पर ही समस्याओं का समाधान हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि घरेलू गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की सख्ती का ही असर है कि अब गैस वितरण व्यवस्था सुचारू हो गई है और गांवों में भी गैस की होम डिलीवरी शुरू कर दी गई है।

क्रमांक-2026

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments