Homeहरियाणाटोल दरों में बढ़ोतरी से जनता पर बढ़ता बोझ: कुमारी सैलजा 

टोल दरों में बढ़ोतरी से जनता पर बढ़ता बोझ: कुमारी सैलजा 

टोल दरों में बढ़ोतरी से जनता पर बढ़ता बोझ: कुमारी सैलजा
-यह सरकार हर मोर्चे पर लोगों को लाइन में खड़ा कर रही है
-हिसार के दोनों ओर मात्र लगभग 37 किलोमीटर की दूरी पर ही दो टोल प्लाजा बनाए गए हैं, जो नियमों के खिलाफ है
चंडीगढ़, 1 अप्रैल।
सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने कहा कि देश में पहले से ही महंगाई से जूझ रही आम जनता पर अब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा टोल दरों में लगभग 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर एक और आर्थिक बोझ डाल दिया गया है। यह वृद्धि आज रात 12 बजे से लागू हो गई है, जिससे रोजमर्रा के सफर का खर्च और बढ़ जाएगा।
मीडिया को जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि हरियाणा में लगातार बढ़ते टोल प्लाजा और बढ़ती दरें यह दर्शाती हैं कि जनता को सुविधा देने के नाम पर वसूली का बोझ बढ़ाया जा रहा है। किसानों, व्यापारियों, नौकरीपेशा वर्ग और आम यात्रियों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। कुमारी सैलजा ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर लोगों को लाइन में खड़ा कर रही है। चाहे वह टोल हो, टैक्स हो या रोजमर्रा की जरूरतें। राहत देने के बजाय लगातार आर्थिक दबाव बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले ही जनता से वसूली को बढ़ाने के लिए टोल दरों में समय-समय पर बदलाव किए हैं और अब लगातार बढ़ोतरी कर आम आदमी की जेब पर सीधा असर डाला जा रहा है।
सांसद कुमारी सैलजा ने यह भी कहा कि सरकार की अपनी नीति के अनुसार 60 किलोमीटर से पहले कोई टोल प्लाजा नहीं होना चाहिए, लेकिन हरियाणा में हिसार के दोनों ओर मात्र लगभग 37 किलोमीटर की दूरी पर ही दो टोल प्लाजा बनाए गए हैं, जो सरकार के अपने नियमों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्राइवेट कंपनियों के साथ मिलकर टोल के माध्यम से जनता से अनुचित वसूली की जा रही है, जो पूरी तरह से जनविरोधी नीति को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि कई टोल प्लाजाओं पर निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद भी वसूली जारी है, जो पूरी तरह अनुचित है। सरकार को तुरंत इस पर कार्रवाई करनी चाहिए और जनता को राहत देनी चाहिए।
बॉक्स
एलपीजी सिलेंडर के बढ़ते दामों ने बढ़ाई मुश्किलें कुमारी सैलजा ने कहा कि देश में महंगाई लगातार चरम पर है। हाल ही में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी के साथ-साथ घरेलू गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ाए गए जिससे आम परिवारों का बजट बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार की नीतियों के कारण आज देश का हर वर्ग प्रभावित है। गैस सिलेंडर जैसी जरूरी वस्तु के दाम बढ़ाकर सरकार ने आम आदमी को रसोई तक में लाइन में खड़ा कर दिया है। कुमारी सैलजा ने कहा कि बार-बार कीमतों में बढ़ोतरी से छोटे व्यापारी, गृहिणियां और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं, जबकि सरकार आम जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments