सार
Tiranga Yatra: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने सरकारी आवास से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने भारतीय सेना के शौर्य की प्रशंसा की और कहा कि राष्ट्रीय संकट के समय धैर्य और एकता ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी होती है।
विस्तार
2000 फीट लंबे तिरंगे का प्रदर्शन
तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी तिरंगा यात्रा में मौजूद रहे। देशभक्ति के जयघोष के बीच बच्चों ने 2000 फीट लंबा तिरंगा का प्रदर्शन किया।
सेना ने दिया संदेश- छेड़ेंगे नहीं, लेकिन छेड़ने वालों को छोड़ेंगे भी नहीं

भारत के आन, मान-शान तथा शौर्य-पराक्रम का प्रतीक है तिरंगा

… फिर दुनिया की कोई ताकत भारत के सामने टिक नहीं पाएगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी का पहले दिन से ही संकल्प रहा है कि जब हम नए और विकसित भारत की बात करते हैं तो हमारा ध्येय राष्ट्र प्रथम होना चाहिए। विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए आवश्यक है कि हम राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ काम करें। जब राष्ट्र प्रथम का भाव 140 करोड़ भारतीयों की प्राथमिकता होगी तो अपने-अपने क्षेत्र में कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए हर भारतवासी लगेगा, फिर दुनिया की कोई ताकत भारत के सामने टिक नहीं पाएगी। सीएम ने पीएम मोदी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने पूरे देश को एकजुट रखा और पंजाब के आदमपुर में जाकर बहादुर जवानों के हौसलों को बढ़ाया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, खेल मंत्री गिरीश यादव, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, राज्यसभा सांसद बृजलाल, संजय सेठ, विधायक पंकज सिंह, जय देवी, नीरज बोरा, ओपी श्रीवास्तव, योगेश शुक्ला, विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता, मुकेश शर्मा, उमेश द्विवेदी, अवनीश सिंह पटेल, पवन सिंह चौहान, लालजी प्रसाद निर्मल, भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय मौर्य, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी आदि मौजूद रहे। संचालन विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ल ने किया।