Monday, February 23, 2026
Homepunjabनालागढ़ पुलिस स्टेशन धमाका: बी.के.आई.से संबंधित दो मुख्य दोषी पिस्तौल सहित गिरफ़्तार*

नालागढ़ पुलिस स्टेशन धमाका: बी.के.आई.से संबंधित दो मुख्य दोषी पिस्तौल सहित गिरफ़्तार*

नालागढ़ पुलिस स्टेशन धमाका: बी.के.आई.से संबंधित दो मुख्य दोषी पिस्तौल सहित गिरफ़्तार*

विदेश-आधारित मास्टरमाईंड गोपी नवांशहरिया और जस्सी कुलाम के निर्देशों पर काम कर रहे थे गिरफ़्तार किए दोषी: डी.जी.पी.गौरव यादव

इन ताज़ा गिरफ़्तारियों के साथ पूरे माड्यूल का हुआ पर्दाफाश ; कुल गिरफ़्तारियों की संख्या आठ तक पहुंची

चंडीगढ़, 22 फरवरी:

मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम दौरान बड़ी सफलता के अंतर्गत काउंटर इंटेलिजेंस ( सीआई) जालंधर ने सीआई एस.ए.एस. नगर के साथ सांझा आप्रेशन में हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ पुलिस स्टेशन पर आर.डी.एक्स.- आधारित इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस ( आई.ई.डी.) धमाके में शामिल दो मुख्य दोषियों को गिरफ़्तार किया है। यह जानकारी डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस ( डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहां सांझा की।

गिरफ़्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान महावीर उर्फ बच्चा और मनप्रीत उर्फ मनी के तौर पर हुई है, दोनों एसबीएस नगर के रहने वाले हैं। आपरेशन दौरान उनके कब्ज़े में से एक 9 एम.एम. गलौक पिस्तौल और चार ज़िंदा कारतूस बरामद किए गए।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि आरोपी पाबंदीशुदा आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बी.के.आई.) के साथ जुड़े विदेश आधारित मास्टरमाईंड गोपी नवांशहरिया, जस्सी कुलाम और शुशांत चोपड़ा के निर्देशों पर काम कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि गिरफ़्तार किए गए आरोपियों ने विदेशी हैंडलरों के निर्देशों पर अपने साथियों के साथ मिल कर आर.डी.एक्स. – आधारित आईईडी और हैड ग्रनेड वाली खेप प्राप्त की थी। गौरतलब है कि गिरफ़्तार किए दोषियों की तरफ से 1 जनवरी, 2026 को हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ पुलिस थाने पर धमाके के लिए इस्तेमाल एक आईईडी (आरडीएक्स) भी इन खेप में से ही था।

डीजीपी ने बताया कि उनके छह आरोपियों को पहले ही पंजाब पुलिस ने गिरफ़्तार किया है, जो आतंकवादी हार्डवेयर प्राप्त करके आगे स्पलाई कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि इन दोनों की गिरफ़्तारी के साथ पूरे माड्यूल का पर्दाफाश हो गया है।

इस संबंधी बीएनएस और आर्मज़ एक्ट की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मोहाली के पुलिस स्टेशन स्टेट स्पैशल आप्रेशन सैल ( एसएसओसी) में केस दर्ज किया गया है।

———-
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments