Sunday, March 22, 2026
Homeपंजाबपंजाब लोक भवन में राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया ने पूर्व राज्यपाल...

पंजाब लोक भवन में राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया ने पूर्व राज्यपाल श्री शिवराज पाटिल जी को की पुष्पांजलि अर्पित

पंजाब लोक भवन में राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया ने पूर्व राज्यपाल श्री शिवराज पाटिल जी को की पुष्पांजलि अर्पित

चंडीगढ़, दिसंबरः

पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने आज पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री तथा पंजाब के पूर्व राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक श्री शिवराज पाटिल जी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री शिवराज पाटिल जी का निधन 12 दिसंबर को हुआ था।

पंजाब लोक भवन में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि श्री शिवराज पाटिल जी के निधन से देश ने एक अनुभवी राजनेता, सक्षम प्रशासक और सम्मानित सांसद को खो दिया है। राज्यपाल ने कहा, “हम श्री शिवराज पाटिल जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं।”

राज्यपाल ने कहा कि 12 अक्टूबर 1935 को जन्मे श्री पाटिल जी एक प्रतिष्ठित जननेता थे, जिन्होंने अपने दीर्घ और गौरवपूर्ण सार्वजनिक जीवन में अनेक महत्वपूर्ण संवैधानिक एवं संसदीय पदों पर कार्य किया। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक के रूप में राष्ट्र की महत्वपूर्ण सेवा की तथा राजस्थान के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला।

इस अवसर पर राज्यपाल के साथ पंजाब लोक भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments