Wednesday, September 3, 2025
Homeचंडीगढ़परमजीत सिंह कैंथ ने अश्विनी शर्मा को पंजाब भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष...

परमजीत सिंह कैंथ ने अश्विनी शर्मा को पंजाब भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने का स्वागत किया

परमजीत सिंह कैंथ ने अश्विनी शर्मा को पंजाब भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने का स्वागत किया

पार्टी हाईकमान ने सही समय पर सही फैसला लिया – कंठ
Priyanka Thakur

भाजपा हाईकमान ने संगठनात्मक बदलाव करते हुए वरिष्ठ नेता एवं पठानकोट से विधायक अश्वनी शर्मा को पंजाब भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष परमजीत सिंह कैंथ ने इस नियुक्ति का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि अश्वनी शर्मा एक अनुभवी नेता हैं और पार्टी में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। श्री शर्मा भाजपा के पुराने सिपाही हैं और संगठन पर उनकी अच्छी पकड़ है तथा उनकी नियुक्ति से पंजाब में पार्टी कार्यकर्ताओं में मजबूती आई है। सरदार कैंथ ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी को और मजबूती मिलेगी और यह नियुक्ति पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। पार्टी हाईकमान द्वारा सही समय पर लिया गया यह सही फैसला है और हमने हाईकमान का आभार भी व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments