Sunday, March 29, 2026
Homeपंजाबपशुपालकों को सस्ती दवाइयों की सौगात: 6 जिलों में ब्लू क्रास वैटरनरी...

पशुपालकों को सस्ती दवाइयों की सौगात: 6 जिलों में ब्लू क्रास वैटरनरी स्टोर खोलेगी भगवंत मान सरकार | 24 Ghante News

चंडीगढ़, 8 फरवरी 2026:
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पशुपालकों को किफायती और सुलभ पशुधन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। राज्य सरकार छह जिलों में स्थित वैटरनरी पॉलीक्लीनिकों में ‘ब्लू क्रास’ वैटरनरी मेडिसिन स्टोर खोलने जा रही है। इस पहल का उद्देश्य पशुपालकों को गुणवत्तापूर्ण दवाएं रियायती दरों पर उपलब्ध कराना है।

इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए पशुपालन, मत्स्य पालन और डेयरी विकास मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां ने बताया कि इन ब्लू क्रास स्टोरों पर सभी जेनरिक वैटरनरी दवाओं पर 30 प्रतिशत तक और ब्रांडेड दवाओं पर 20 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। इससे किसानों और पशुपालकों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ काफी हद तक कम होगा और पशुपालन क्षेत्र को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने बताया कि ये स्टोर गुरदासपुर, पटियाला, लुधियाना, संगरूर, श्री मुक्तसर साहिब और अमृतसर जिलों में स्थित अत्याधुनिक वैटरनरी पॉलीक्लीनिकों के भीतर स्थापित किए जाएंगे, जहां पहले से ही उन्नत आईपीडी सेवाएं उपलब्ध हैं। इन पॉलीक्लीनिकों में अब जांच, उपचार, दवाइयों और रिकवरी तक की सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।

गुरमीत सिंह खुडियां ने कहा कि किसान पंजाब की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके पशुओं की सेहत सीधे तौर पर उनकी आय से जुड़ी है। ब्लू क्रास स्टोर पशुधन स्वास्थ्य सेवाओं को किफायती और सुलभ बनाकर किसानों की आय बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगे।

पशुपालन विभाग के प्रमुख सचिव राहुल भंडारी ने कहा कि यह पहल पशुधन कल्याण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे पंजाब इस क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में उभरेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments