Sunday, February 15, 2026
Homeपंजाबमहाशिवरात्रि पर श्री हनुमंत धाम में 11000 से अधिक श्रद्धालुओं को पंचमुखी...

महाशिवरात्रि पर श्री हनुमंत धाम में 11000 से अधिक श्रद्धालुओं को पंचमुखी रुद्राक्ष का गान्ना बांधा

महाशिवरात्रि पर श्री हनुमंत धाम में 11000 से अधिक श्रद्धालुओं को पंचमुखी रुद्राक्ष का गान्ना बांधा

चण्डीगढ़ : आज महाशिवरात्रि के उपलक्ष में श्री हनुमंत धाम सेक्टर 40 बी में सुबह 4:00 बजे से ही भक्तों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर 11000 से अधिक श्रद्धालुओं ने आकर त्रि-शिवलिंगेश्वर पर जल चढ़ाया तथा पूजा अर्चना की। इस उपलक्ष में श्री हनुमंत धाम में कमेटी की महिलाओं ने सभी को पंचमुखी रुद्राक्ष का गान्ना बांधा तथा सबको उपहार के रूप में भोलेनाथ का विशेष प्रसाद दिया गया। इस अवसर पर सुबह से लेकर शाम तक आलू की सब्जी , खीर तथा दूध का लंगर लग रहा इस अवसर पर प्रधान श्रीमती नीना तिवारी ने कहा कि  जितने भी भक्त श्री हनुमंत धाम में महाशिवरात्रि के उपलक्ष में शिवजी की ब्लेसिंग लेने आया है और जल चढ़ाने आया  उन्हें  एक-एक गान्ना मंत्र से सिद्ध किया हुआ और भगवान भोले बाबा की ओर से एक विशेष प्रसाद दिया गया जो कि वह पूरे अपना साल याद रखेगा। इस अवसर पर 108 कमल के फूलों द्वारा महादेव का श्रृंगार किया गया।
श्री हनुमंत धाम में त्रि शिवलिंगेश्वर महादेव जी की स्थापना है। तीनों शिवलिंग मणियो  के हैं एक स्फटिक मणि,  मूंगा मणी और जरकन मणी के बने हैं इन तीनों शिवलिंग का अपना-अपना विशेष महत्व है जो भी व्यक्ति महाशिवरात्रि वाले दिन इस त्रि शिवलिंगेश्वर पर जल चढ़ाता है उन्हें भगवान भोलेनाथ की ओर से विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस अवसर पर श्री हनुमंत धाम में भगवान भोले बाबा की एक बहुत सुंदर सी झांकी बनाई  गई इस अवसर पर सभा के अन्य सदस्य पाल शर्मा,  उषा सिंगला , कुमुद,गायत्री ,अलका जोशी, सरला , दिप्ती, सुदर्शन शर्मा  ,सुनीता आनंद , राज कालिया, कमलेश, कंचन, बबली, उर्मिल इत्यादि  ने भी शिवरात्रि की बधाई दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments