मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा के तहत 8वीं बस रवाना;
विधायक कुलवंत सिंह ने दिखाई हरी झंडी
संगत के रूप में तीर्थ यात्रा से बढ़ती है भाईचारे की भावना : विधायक कुलवंत सिंह
साहिबजादा अजीत सिंह नगर, मार्च:
भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली विधानसभा क्षेत्र से आज 8वीं बस रवाना की गई। कुंभड़ा के पार्षद रविंदर बिंद्रा के प्रयासों से भेजी जा रही इस बस को एस.ए.एस. नगर के विधायक कुलवंत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के चेहरों पर दिखाई दे रही खुशी और आत्मिक आनंद देखने योग्य है। उन्होंने कहा कि भले ही लोगों के पास आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होती हैं, लेकिन अकेले तीर्थ यात्रा करना संभव नहीं हो पाता। संगत के रूप में जाने का अवसर इस योजना के माध्यम से ही मिला है। उन्होंने बताया कि यात्रियों ने स्वयं भावुक होकर यह बात उनके साथ साझा की है।
तीन दिन और दो रातों की इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु श्री हरमंदिर साहिब, दुर्गियाना मंदिर, जलियांवाला बाग, राम तीर्थ मंदिर और वाघा बॉर्डर जाएंगे। विधायक ने कहा कि वाघा सीमा पर यात्री देखेंगे कि किस प्रकार भारतीय सेना के जवान 24 घंटे देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं, जिनकी बदौलत हम सभी चैन की जिंदगी जी पाते हैं।
उन्होंने कहा कि यह आम आदमी पार्टी सरकार का एक सराहनीय प्रयास है, जिससे लोगों के बीच भाईचारे की भावना मजबूत होती है। संगत एक साथ भजन-कीर्तन करते हुए जाती और लौटती है, यात्रा के दौरान विचारों का आदान-प्रदान होता है और सभी एक परिवार की तरह अपने-अपने घर लौटते हैं।
विधायक कुलवंत सिंह ने बताया कि 6 मार्च से बजट सत्र शुरू होगा और 10 मार्च को बजट प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पंजाब की महिलाओं के लिए प्रति माह 1000 रुपये की योजना की घोषणा भी की जा सकती है।
इस अवसर पर कुलदीप सिंह समाना, पार्षद रविंदर बिंद्रा, पूर्व पार्षद राजिंदर प्रसाद शर्मा, डॉ. कुलदीप सिंह, जसपाल सिंह मटौर, जगतार सिंह, दलवीर सिंह, बलवीर सिंह, लक्की, महिंदर सिंह, हरदीप सिंह भंगू, रोहित, अमरजीत कुमार, निरंजन सिंह तथा रणजीत सिंह उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन:
विधायक कुलवंत सिंह मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 8वीं बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए। साथ में पार्षद रविंदर बिंद्रा और अन्य।


