Homepunjabविधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा “शानदार चार साल भगवंत मान के साथ...

विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा “शानदार चार साल भगवंत मान के साथ – संवाद कार्यक्रम के तहत लोगों से सीधी बातचीत

विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा “शानदार चार साल भगवंत मान के साथ – संवाद कार्यक्रम के तहत लोगों से सीधी बातचीत

*-सरकार की उपलब्धियां की साझा*

लालड़ू, 4 अप्रैल:
पंजाब सरकार के जन संपर्क अभियान “शानदार चार साल भगवंत मान के साथ – संवाद” के तहत हल्का विधायक डेराबस्सी स. कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा लालड़ू क्षेत्र के गांव आगापुर, कुरली और जियोली में व्यापक जन संपर्क दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने गांववासियों से सीधी बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया।

विधायक रंधावा ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने पिछले चार वर्षों के दौरान ऐतिहासिक फैसले लेकर जन कल्याण को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में बड़े सुधार किए गए हैं।

उन्होंने विशेष रूप से बताया कि गांवों को साफ-सुथरा और स्वच्छ बनाने के लिए बड़े स्तर पर विकास कार्य किए जा रहे हैं। गलियों-नालियों की सफाई, नई ड्रेनेज प्रणाली, स्वच्छ पेयजल की सुविधा और कचरा प्रबंधन प्रणाली को मजबूत किया गया है, जिससे गांवों की जीवनशैली में काफी सुधार आया है।

उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों को आधुनिक बनाया गया है, विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा मिल रही है और अस्पतालों में मुफ्त तथा बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके अलावा लोगों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली की सुविधा दी गई है।

विधायक रंधावा ने कहा कि भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई गई है और प्रशासन को पारदर्शी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य “लोगों की सरकार – लोगों के दरवाजे” तक सेवाएं पहुंचाना है।

इस मौके पर उन्होंने महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों से भी अलग-अलग मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि हर जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की शिकायतों का समय पर निपटारा सुनिश्चित किया जाए और किसी को भी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।

इस दौरान बड़ी संख्या में गांववासी मौजूद रहे जिन्होंने अपनी समस्याएं विधायक के सामने रखीं और सरकार के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments