Saturday, March 28, 2026
Homepunjabशानदार 4 साल — भगवंत मान के साथ” के तहत विधायक कुलजीत...

शानदार 4 साल — भगवंत मान के साथ” के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा लालड़ू क्षेत्र में लोगों से संवाद

शानदार 4 साल — भगवंत मान के साथ” के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा लालड़ू क्षेत्र में लोगों से संवाद

लोगों को सरकार की चार साल की जन-हितैषी उपलब्धियों से कराया अवगत

लालड़ू/डेराबस्सी,  मार्च:
पंजाब सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर “शानदार 4 साल — भगवंत मान के साथ” अभियान के तहत विधायक श्री कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा हल्का डेराबस्सी के लालड़ू क्षेत्र में लोगों के साथ सीधा संवाद शुरू किया गया। इस कड़ी में उन्होंने गांव रानीमाजरा और बरटाना की पंचायतों एवं ग्रामीणों के साथ विस्तृत बैठकें कीं।

इस दौरान विधायक रंधावा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने पिछले चार वर्षों में जनता से किए वादों को पूरा करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य क्षेत्र में 10 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य गारंटी और आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।

शिक्षा के क्षेत्र में स्कूल ऑफ एमिनेंस की स्थापना कर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है, वहीं सरकारी स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। उन्होंने बताया कि लगभग 90 प्रतिशत घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 600 यूनिट तक शून्य बिल की सुविधा मिल रही है।

विधायक रंधावा ने आगे बताया कि सरकार द्वारा 65,000 से अधिक युवाओं को मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरियां दी गई हैं। नशे के खिलाफ अभियान के तहत 90,000 से अधिक तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगभग 45,000 किलोमीटर सड़कों का नवीनीकरण किया जा रहा है। इसके अलावा, 50 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना शुरू की गई है, जो उनके सम्मान का प्रतीक है।

जरूरतमंद परिवारों के लिए राशन योजना के तहत 2 किलो दाल, 2 किलो चीनी, 1 किलो नमक, 200 ग्राम हल्दी और 1 किलो सरसों का तेल उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि उनके घरों में रसोई सुचारू रूप से चल सके।

किसानों के हितों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पहली बार पंजाब में दिन के समय खेती के लिए बिजली दी जा रही है तथा नहरी प्रणाली को मजबूत कर लगभग 80 प्रतिशत खेतों तक नहरी पानी पहुंचाया जा रहा है, जिससे भूजल की बचत होगी।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए, जिन्हें ध्यानपूर्वक सुनते हुए विधायक रंधावा ने आश्वासन दिया कि सभी जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

इस मौके पर विभिन्न गांवों के पंच, सरपंच, पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments