Saturday, March 28, 2026
Homepunjabश्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का आयोजन 28 मार्च को  

श्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का आयोजन 28 मार्च को  

श्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का आयोजन 28 मार्च को  
साई जी के परम धाम शिरडी में रामनवमी के अगले दिन गोपाल काला दही हांडी उत्सव मनाने की पुरानी परम्परा है। इसी का अनुसरण करते हुए श्री साई धाम, सेक्टर 29 में भी गोपाल काला दही हांडी उत्सव 28 मार्च को मनाया जाएगा। ये कार्यक्रम दोपहर को बाबा की मध्याह्न आरती के बाद दोपहर 12.30 बजे से आयोजित होगा। 
सभी मीडिया साथी कवरेज हेतु दोपहर 12.30 बजे सादर आमंत्रित हैं। 
 कार्यक्रम उपरान्त साई प्रसादम की भी व्यवस्था रहेगी।

सबकी बिगड़ी तू ही बनाये, बिगड़ी मेरी भी बना दो न

प्रसिद्ध गायक पेजी शाहकोटी ने किया बाबा के भजनों का गुणगान

साईं मंदिर में श्री रामनवमी पर भक्तजनों ने स्वयं कराया बाबा को मंगल स्नान

चण्डीगढ़ : आज से. 29 स्थित श्री साईं धाम में श्री रामनवमी मनाई गई। मंदिर कमेटी के सचिव मनीष गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रसिद्ध गायक पेजी शाहकोटी ने इस अवसर पर साईं संध्या के तहत साईं बाबा के भजनों का गुणगान किया, जिसमें उन्होंने सबकी बिगड़ी तू ही बनाये बिगड़ी मेरी बना दो न, साईं तेरे नाम के दीवाने, ओ शिरडी के साई बाबा एक झलक दिखा दो आदि दिल को छू लेने वाले भजन गाकर भक्तों को निहाल कर दिया।
इससे पहले रोजाना की भांति सुबह कांकड़ आरती हुई व तत्पश्चात साईं जी का मंगल स्नान हुआ जिसमें पुरुष भक्तजनों ने अपने हाथों से बाबा को मंगल स्नान करवाया। उसके बाद बाबा का श्रृंगार हुआ व बाबा को नाश्ता भोग अर्पण के बाद महिला भक्तों द्वारा बाबा को पुष्पांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात 8 घंटे का लगातार साईं सच्चरित्र का पाठ हुआ। मंदिर में सुबह से भक्तजन लाइनों में लग गए थे व सारा दिन बाबा के दर्शनों के लिए भक्तों का ताँता लगा रहा। मंदिर को आकर्षक लाइटों एवं फूलों से सजाया गया था। देर शाम को बाबा को भोग के बाद भक्तों के लिए अटूट भंडारे का आयोजन भी किया गया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments