Monday, February 23, 2026
Homepunjabसरहद पार ग़ैर- कानूनी हथियारों की तस्करी में शामिल माड्यूल के साथ...

सरहद पार ग़ैर- कानूनी हथियारों की तस्करी में शामिल माड्यूल के साथ संबंधित दो आरोपी 5 आधुनिक पिस्तौल सहित अमृतसर से काबू

सरहद पार ग़ैर- कानूनी हथियारों की तस्करी में शामिल माड्यूल के साथ संबंधित दो आरोपी 5 आधुनिक पिस्तौल सहित अमृतसर से काबू

* सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के द्वारा पाकिस्तान-आधारित तस्करों के संपर्क में थे गिरफ़्तार आरोपी: डीजीपी गौरव यादव*

* — उक्त आरोपी नज़रों से बचने के लिए ड्रोन के द्वारा भेजी खेप रात को खाली पड़े स्थानों से करते थे हासिल: सीपी अमृतसर गुरप्रीत भुल्लर*

चंडीगढ़/ अमृतसर, 22 फरवरी:

मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी मुहिम दौरान बड़ी सफलता हासिल करते अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने पांच आधुनिक पिस्तौलों सहित दो आरोपियों को गिरफ़्तार करके सरहद पार ग़ैर- कानूनी हथियारों की तस्करी में शामिल माड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहां डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस ( डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ़्तार किए गए आरोपियों की पहचान अमृतसर के गांव भिंडी नैण के निवासी शेरा सिंह (26) और अमृतसर के गांव तूर के निवासी जगरूप सिंह उर्फ जूपा ( 21) के तौर पर हुई है। आरोपियों से बरामद की गई पिस्तौल में एक .30 बोर पीएकस 5 स्टौर्म पिस्तौल, एक एमएम आस्ट्रिया- मेड गलौक, दो .30 बोर चीनी नोरिंको पिस्तौल, एक .32 बोर पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस शामिल है।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्राथमिक जांच अनुसार उक्त आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के द्वारा पाकिस्तान- आधारित तस्करों के संपर्क में थे और उनके निर्देशों पर ग़ैरकानूनी हथियारों की खेप हासिल करके इसको आगे अपराधक तत्वों को स्पलाई करते थे।

डीजीपी ने कहा कि ग़ैर- कानूनी हथियारों के नैटवर्क के अगले- पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए ओर जांच जारी है।

कार्यवाही के विवरन देते पुलिस कमिश्नर ( सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि भरोसेयोग्य सूत्रों से मिली गुप्त जानकारी के आधार पर कार्यवाही करते पुलिस टीमों ने बाइपास रोड पर साढा पिंड नजदीक पूरे तालमेल के साथ आप्रेशन चलाया और शेरा सिंह और जगरूप सिंह उर्फ जूपा को एक गलौक पिस्तौल और एक .30 बोर पीएकस 5 स्टौर्म पिस्तौल सहित गिरफ़्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि आगे वाली जांच दौरान पुलिस को दोनों गिरफ़्तार आरोपियों द्वारा किए खुलासों के आधार पर तीन और पिस्तौल बरामद हुए।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि दोनों गिरफ़्तार आरोपी अंतरराष्री ाय सीमा के पास रह रहे थे, जहां से उनके लिए ग़ैर- कानूनी हथियारों की खेप हासिल करना आसान था। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी नज़रों से बचने के लिए ड्रोन के द्वारा भेजी गई हथियारों की खेप रात समय पर खाली पड़े स्थानों से हासिल करते थे।।

उन्होंने कहा कि आरोपी शेरा सिंह का पुराना अपराधिक रिकार्ड है जिस पर लड़की के साथ बलात्कार और उसको कत्ल कर आग लगाने सहित होने घृणित अपराध दर्ज है। एक अन्य मामले में उससे लगभग 500 ग्राम हेरोइन भी बरामद की गई थी।

इस संबंधित पुलिस थाना छावनी, अमृतसर में हथियार एक्ट की धारा 25 अधीन एफआईआर नं. 28 तारीख़ 14-02-2026 दर्ज है।

———-
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments