Friday, February 13, 2026
Homepunjabहरजोत सिंह बैंस द्वारा श्री आनंदपुर साहिब हलके में चल रहे 100...

हरजोत सिंह बैंस द्वारा श्री आनंदपुर साहिब हलके में चल रहे 100 करोड़ रुपये के बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के काम में तेजी लाने के निर्देश

हरजोत सिंह बैंस द्वारा श्री आनंदपुर साहिब हलके में चल रहे 100 करोड़ रुपये के बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के काम में तेजी लाने के निर्देश

– हरजोत सिंह बैंस ने स्वां नदी और सतलुज दरिया पर बनाए जा रहे पुलों की प्रगति का जायजा लिया

चंडीगढ़,  फरवरी

पंजाब के शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने आज श्री आनंदपुर साहिब हलके में 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली बुनियादी ढांचे की विकास परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। इन परियोजनाओं में स्वां नदी और सतलुज दरिया पर बनाए जा रहे चार पुल शामिल हैं, जो 100 से अधिक गांवों और पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश से संपर्क को बेहतर बनाएंगे।

रोपड़ जिला और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ अपने कार्यालय में बैठक के दौरान स्वां नदी और सतलुज दरिया पर बनाए जा रहे चार पुलों की प्रगति की समीक्षा करते हुए स. बैंस ने कहा कि भल्लड़ी-खेड़ा कलमोट, एलगरां, कलितरां-बेला धियानी और बेला धियानी-पलासी स्थानों पर पुलों के निर्माण से आने-जाने का समय कम होगा, अंतर-राज्यीय व्यापार को प्रोत्साहन मिलेगा, क्षेत्र में आर्थिक विकास बढ़ेगा और स्थानीय निवासियों को बहुत लाभ होगा।

स. हरजोत सिंह बैंस ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन परियोजनाओं पर काम में तेजी लाई जाए और गुणवत्ता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की विकास और पंजाब के लोगों के लिए अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दोहराया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments