Friday, October 31, 2025
Homeहरियाणाहिसार में नेहरा खाप राष्ट्रीय महासम्मेलन आज -तारा फोर्ड हिसार में विशाल...

हिसार में नेहरा खाप राष्ट्रीय महासम्मेलन आज -तारा फोर्ड हिसार में विशाल सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी

हिसार में नेहरा खाप राष्ट्रीय महासम्मेलन आज
-तारा फोर्ड हिसार में विशाल सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी
-टीम संजना सातरोड़ है महासम्मेलन की आयोजक
-सर्वसमाज-समरसता-सद्भाव हेतु हो रहा आयोजन
-सभी समाजों को जोड़ने का काम करेगा महासम्मेलन
हिसार, 31 अक्टूबर। एक नवम्बर हरियाणा दिवस पर  हिसार में होने वाले नेहरा खाप राष्ट्रीय महासम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस महासम्मेलन में देशभर के नेहरावंशी और सभी खापों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इस विशाल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन में सभी गणमान्य व्यक्तियों को भी आमंत्रित किया गया है।यह जानकारी नेहरा खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हरियाणा के पूर्व सिंचाई एवं शिक्षा मंत्री स्व. जगदीश नेहरा के पुत्र संदीप नेहरा और संजना सातरोड़ ने दी।
संदीप नेहरा ने बताया कि नेहरा खाप राष्ट्रीय का यह महासम्मेलन हिसार में सातरोड़ खुर्द के पास बाईपास पर स्थित तारा फोर्ड एजेंसी के परिसर में सुबह 10 बजे से आयोजित किया जायेगा। इस महासम्मेलन में एकता, भाईचारे एवं सहयोग की भावना को और ज्यादा मजबूत करने पर जोर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह महासम्मेलन ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा कि यह महासम्मेलन सभी के लिए खुला है इसमें समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करने व प्रगतिशील विचारों को अपनाने के लिए जोर दिया जायेगा।
महासम्मेलन की आयोजक संजना सातरोड़ ने बताया कि सम्मेलन में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, दिल्ली समेत देश विदेश में बसे नेहरा समुदाय के हजारों सदस्य हिस्सा लेंगे। नेहरा खाप महासम्मेलन में दूर-दराज से आने वाले मेहमानों के लिए ठहरने और भोजन की उचित व्यवस्था की गई है। संजना सातरोड़ के अनुसार नेहरा खाप इस महासम्मेलन के जरिये समरसता व सर्वधर्म समभाव का संदेश देगी। संजना के अनुसार नेहरा खाप ने समय-समय पर सर्वसमाज की भलाई के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। उन्होंने कहा कि
नेहरा खाप का यह राष्ट्रीय महासम्मेलन ऐतिहासिक होगा। यह महासम्मेलन सभी समाजों को जोड़ने का काम करेगा। इस आयोजन से सर्वसमाज में भाईचारे की भावना और ज्यादा विकसित होगी। उन्होंने कहा कि गैर नेहरा समाज के लोगों को भी इस महासम्मेलन में आमंत्रित किया गया है ताकि वे भी देख सकें कि नेहरा समाज का विजन क्या है और इस खाप के द्वारा सर्वसमाज की भलाई के लिए क्या काम किये जा रहे हैं। संजना ने सभी से अपील की है कि इस महासम्मेलन में हिस्सा लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। इस सम्मेलन में स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई है।

वीरवर जुझार सिंह संस्थान के सदस्यों ने लिया जायजा
हिसार, 31 अक्टूबर। झुंझुनूं स्थित वीरवर जुझार सिंह संस्थान के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह नेहरा ने शुक्रवार को नेहरा खाप के सदस्यों के साथ तारा फोर्ड में होने वाले नेहरा खाप राष्ट्रीय महासम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर नेहरा खाप के राष्ट्रीय महामंत्री बलवीर सिंह नेहरा, प्रसिद्ध उद्योगपति प्रदीप नेहरा, वरिष्ठ पत्रकार अमित नेहरा, सूबेदार मेजर धूप सिंह नेहरा, शिक्षाविद पवन नेहरा उपस्थित थे। सभी ने कार्यक्रम की तैयारियों की सराहना की और कहा कि यह महासम्मेलन एक नया इतिहास रचेगा। नेहरा खाप के इन सभी सदस्यों ने संजना सातरोड़ के प्रयास की भूरि भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वे इस तरह के आयोजन करके सर्वसमाज को जोड़ने का काम करती रहेंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments