कार्यालय, जिला लोक संपर्क अधिकारी, साहिबजादा अजीत सिंह नगर
विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली बाकरपुर से जनैतपुर सड़क के निर्माण की शुरुआत
8500 फुट लंबी और 17 फुट चौड़ी सड़क बनने से लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
डेराबस्सी (साहिबजादा अजीत सिंह नगर), 09 फरवरी, 2026:
डेराबस्सी हलके के विधायक श्री कुलजीत सिंह रंधावा ने लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए नगर कौंसिल डेराबस्सी के अधीन लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाने वाली बाकरपुर से जनैतपुर रोड (एम.सी. डेराबस्सी) के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई। यह 8500 फुट लंबी और 17 फुट चौड़ी सड़क बनने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
इस मौके विधायक रंधावा ने कहा कि इलाके में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है और इस सड़क के तैयार होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा विकास कार्यों को और गति मिलेगी।
विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। पंजाब में सड़कों की मरम्मत तेजी से की जा रही है और लगातार नए कार्य शुरू किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी जो भी विकास कार्य प्रस्तावित होंगे, उन्हें शुरू कराया जाएगा।
विधायक रंधावा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार गांवों में पार्टीबाजी से ऊपर उठकर आपसी भाईचारे को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंजाब को फिर से खुशहाल और रंगला पंजाब बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। बाकरपुर से जनैतपुर रोड का नींव पत्थर रखते समय उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण का काम निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा और संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा लोगों को जल्द से जल्द यह सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
विधायक रंधावा ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य हलके के लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है और इस सड़क के पूर्ण होने से इलाके में यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार आएगा।उन्होंने अधिकारियों को कार्य समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
उद्घाटन समारोह के दौरान नगर कौंसिल के प्रधान, पार्षद, पार्टी के ब्लॉक प्रधान सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


