Thursday, October 23, 2025
हरियाणा विधानसभा द्वारा मीडिया कर्मियों के लिए आयोजित की गई प्रशिक्षण कार्यशाला। 

 

 हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। विधानसभा में जनता की भावनाओं को लेकर चर्चा होती है और समाधान का प्रयत्न किया जाता है उन्हें कानून का रूप दिया जाता है। मीडिया इस प्रक्रिया में जनता व विधानमंडल के बीच सेतू का कार्य करता है और इसका संवैधानिक रूप से भी संबंध है

 

 विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने मंगलवार को हरियाणा निवास चंडीगढ़ में मीडिया कर्मियों के लिए आयोजित की गई प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन किया। उन्होंने कार्यशाला का उद्घाटन दीप प्रज्वलन करके किया।हरियाणा विधानसभा की तरफ से आयोजित कार्यशाला में मीडिया कर्मियों को विधानसभा की कार्रवाई से सम्बंधित बारीकियों के बारे बताया गया।विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने कहा कि सीखने की कोई सीमा नहीं होती। चाहे हम कितनी भी ऊँचाइयों पर पहुंच जाएं, सुधार और सीखने की गुंजाइश हमेशा बनी रहती है। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला मात्र औपचारिकता नहीं, बल्कि इसका उद्देश्य देश और प्रदेश की प्रगति में मीडिया की सक्रिय एवं रचनात्मक भागीदारी सुनिश्चित करना है।

 

उन्होंने नीति निर्माण, बजट समीक्षा और जनहित के मुद्दों पर चर्चा जैसे लोकतंत्र के महत्वपूर्ण पहलुओं की निष्पक्ष एवं जिम्मेदारी के साथ रिपोर्टिंग को मीडिया का दायित्व बताया। साथ ही, तथ्यों की शुद्धता, शब्दों की मर्यादा और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने पर बल देते हुए कहा कि समाज को सही दिशा देने में मीडिया की जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

 

 

उन्होंने  कहा कि इस कार्यशाला में मीडिया प्रतिनिधियों को विभिन्न तकनीकी पहलुओं, संसदीय परंपराओं, विधायी प्रक्रियाओं और डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने “वन नेशन, वन लेजिस्लेचर” की अवधारणा और हरियाणा विधानसभा के डिजिटल ट्रांजिशन के आज प्रयासों का उल्लेख करते हुए 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में मीडिया की अहम भूमिका पर जोर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments