Wednesday, October 22, 2025
Homeपंजाबपंजाब के उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री रंगला पंजाब फंड में दिया योगदान, लगभग...

पंजाब के उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री रंगला पंजाब फंड में दिया योगदान, लगभग 6 करोड़ रुपये के चेक सौंपे

चंडीगढ़, 23 सितंबर 2025:Priyanka Thakur
पंजाब में हाल ही में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए प्रदेश के उद्योगपति आगे आए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को आज उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री रंगला पंजाब फंड में लगभग 6 करोड़ रुपये के चेक सौंपे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने स्वयं भी 50 लाख रुपये का व्यक्तिगत योगदान दिया।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस वर्ष की भीषण बाढ़ से पंजाब के करीब 2,300 गांव प्रभावित हुए, जिसमें 20 लाख से अधिक आबादी प्रभावित हुई है। लगभग पाँच लाख एकड़ फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं। इसके अलावा अब तक 56 लोगों की मौत, 7 लाख लोग बेघर, 3,200 स्कूल क्षतिग्रस्त, 19 कॉलेज ढह गए, 1,400 अस्पताल और क्लीनिक प्रभावित, 8,500 किलोमीटर सड़कें तबाह, और 2,500 पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि कुल नुकसान का प्रारंभिक अनुमान 14,000 करोड़ रुपये से अधिक का है।

संजीव अरोड़ा ने बताया कि राज्य के उद्योगपति इस मुश्किल समय में पंजाबियों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री मान को अपने योगदान सौंपे, जिनमें प्रमुख हैं—

  • मोंटी कार्लो ग्रुप के कमल ओसवाल – 1 करोड़ रुपये

  • हैप्पी फोर्जिंग की मेघा गर्ग – 1 करोड़ रुपये

  • सीगल इंडिया प्रा. लि. के एम.पी. सहगल – 50 लाख रुपये

  • ऑक्टेव अपैरल्स के अभिषेक अरोड़ा – 50 लाख रुपये

  • वर्धमान स्पिनिंग मिल्स के नीरज जैन – 50 लाख रुपये

  • ट्राइडेंट ग्रुप के दीपक नंदा – 50 लाख रुपये

  • जी.बी. रियल्टी के गुरविंदर भट्टी – 25 लाख रुपये

  • बैक्टर फूड्स व करीमिका के परवीन गोयल – 20 लाख रुपये

  • एरी सुदाना स्पिनिंग मिल्स के सिद्धार्थ खन्ना – 20 लाख रुपये

  • रॉकमैन फाउंडेशन के सुमन मुंजल – 10 लाख रुपये

  • सी.आई.सी.यू. अध्यक्ष उपकार सिंह आहूजा – 5 लाख रुपये

  • रालसन के संजीव पाहवा – 2.5 लाख रुपये

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब की भलाई के लिए उद्योगपति हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते आए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री रंगला पंजाब फंड में योगदान देने वाले सभी उद्योगपतियों का धन्यवाद किया और बाकी उद्यमियों से भी आगे आने की अपील की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments