Thursday, November 27, 2025
Homeपंजाबकैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद और विधायक बुद्ध राम ने संगत के...

कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद और विधायक बुद्ध राम ने संगत के साथ लगाया गाइडेड विरासती टूर

कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद और विधायक बुद्ध राम ने संगत के साथ लगाया गाइडेड विरासती टूर

*पंजाब सरकार द्वारा श्री आनंदपुर साहिब में करवाए जा रहे गाइडेड टूर से संगतें ले रही भरपूर लाभ*

*पंजाब और सिख इतिहास के महत्वपूर्ण पहलुओं से हो रही हैं संगतें अवगत*

*श्री आनंदपुर साहिब/चंडीगढ़, 23 नवंबर:*

नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित तीन दिवसीय यादगारी समागमों के दौरान मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा संगतों के लिए विशेष रूप से आयोजित गाइडेड टूर का यात्री भरपूर लाभ उठा रहे हैं।

बता दें कि पंजाब सरकार के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग द्वारा श्री आनंदपुर साहिब स्थित विरासत-ए-खालसा, ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिबान और पंज प्यारा पार्क के बारे में लोगों को जानकारी देने के उद्देश्य से गाइडेड टूर शुरू किए गए हैं।

इन गाइडेड टूरों के लिए पंजाबी, हिंदी और अंग्रेजी भाषा में निपुण तथा पंजाब व सिख इतिहास की गहरी जानकारी रखने वाले गाइड तैनात किए गए हैं।

ये गाइडेड टूर विरासत-ए-खालसा से शुरू होते हैं, जहाँ 27 गैलरियों के माध्यम से संगतों को पहले पातशाह श्री गुरु नानक देव जी से लेकर दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी तक, बाबा बंदा सिंह बहादुर, सिख मिसलों, महाराजा रणजीत सिंह का शासनकाल, अंग्रेजी सरकार के खिलाफ संघर्ष, 1947 का विभाजन और पंजाबी सूबा मोर्चा के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इसके बाद पंज प्यारा पार्क और श्री आनंदपुर साहिब के ऐतिहासिक गुरुद्वारों के संबंध में गाइडेड टूर लगाया जा रहा है तथा संगतों को इन स्थानों के इतिहास से अवगत कराया जा रहा है।

यह टूर संगत को गुरु साहिबान की अनमोल विरासत से रू-ब-रू कराते हुए एक रूहानी माहौल पैदा कर रहा है।

आज पंजाब के पर्यटन मंत्री स. तरुनप्रीत सिंह सौंद और विधायक श्री बुद्ध राम भी संगत के साथ इस गाइडेड टूर में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ये गाइडेड टूर संगतों, खासकर नई पीढ़ी को सिख इतिहास और पंजाब के इतिहास से गहराई के साथ जोड़ रहे हैं।

इस दौरान संगत ने कहा कि यह गाइडेड टूर उन्हें सिख विरासत को अर्थपूर्ण ढंग से समझने में बहुत सहायक सिद्ध हो रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments