Thursday, February 19, 2026
Homeपंजाबमोहाली एयरपोर्ट से और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें जल्द, 19 करोड़ का लाभांश पंजाब...

मोहाली एयरपोर्ट से और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें जल्द, 19 करोड़ का लाभांश पंजाब सरकार को: सीएम भगवंत मान

मोहाली एयरपोर्ट से और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें जल्द, 19 करोड़ का लाभांश पंजाब सरकार को: सीएम भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, मोहाली से और अधिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की वकालत की है। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (सीएचआईएएल) द्वारा पंजाब सरकार को 19 करोड़ रुपये का अंतरिम लाभांश सौंपे जाने के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मजबूत वैश्विक हवाई संपर्क से रोजगार, व्यापार, निवेश और पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इसे केंद्र और पंजाब सरकार के बीच मजबूत साझेदारी का उदाहरण बताया और कहा कि इससे राज्य की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।

चंडीगढ़, 2 जनवरी | प्रियांका ठाकुर

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, मोहाली से और अधिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की जरूरत पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हवाई संपर्क के विस्तार से पंजाब में आर्थिक गतिविधियों, व्यापार, पर्यटन और निवेश को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।

मुख्यमंत्री यह बात चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (सीएचआईएएल) द्वारा पंजाब सरकार को 19 करोड़ रुपये का अंतरिम लाभांश चेक सौंपे जाने के दौरान कही। उन्होंने इसे हवाई अड्डे के निरंतर विकास और केंद्र व पंजाब सरकार के बीच मजबूत साझेदारी का प्रमाण बताया।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि मोहाली से मजबूत वैश्विक कनेक्टिविटी से व्यापारियों, उद्यमियों और उद्योगपतियों की आवाजाही आसान होगी। इससे राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और पंजाब को अंतरराष्ट्रीय व्यापार एवं पर्यटन के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित किया जा सकेगा।

सीएचआईएएल अधिकारियों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मोहाली से अंतरराष्ट्रीय परिचालनों के विस्तार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इससे न केवल व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि राज्य में औद्योगिक निवेश भी आकर्षित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिक उड़ानों की शुरुआत से क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और यह कदम वैश्विक निवेशकों को पंजाब की ओर आकर्षित करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पहल राज्य के औद्योगीकरण और आर्थिक मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर सीएचआईएएल प्रबंधन ने मुख्यमंत्री और पंजाब सरकार को सहयोग और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि लाभांश का भुगतान कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति और भविष्य में अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय रूट शुरू करने की क्षमता को दर्शाता है

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments