Thursday, February 26, 2026
Homeपंजाबसच की जीत: दिल्ली अदालत से अरविंद केजरीवाल बरी, भाजपा की राजनीति...

सच की जीत: दिल्ली अदालत से अरविंद केजरीवाल बरी, भाजपा की राजनीति हुई बेनकाब: अमन अरोड़ा

चंडीगढ़, 22 जनवरी | प्रियंका ठाकुर

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को कथित आबकारी नीति मामले से जुड़े प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक केस में दिल्ली की अदालत द्वारा बरी किए जाने पर आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने फैसले का स्वागत करते हुए इसे “सच की जीत” करार दिया है।

अमन अरोड़ा ने कहा कि यह फैसला एक बार फिर साबित करता है कि झूठ, साजिश और राजनीतिक बदलाखोरी के सामने सच्चाई अंततः जीतती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार लंबे समय से ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं को बदनाम करने की साजिश रच रही थी।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दर्ज किए गए मामले पूरी तरह से मनगढ़ंत और राजनीति से प्रेरित थे, जिनका उद्देश्य केवल ‘आप’ की छवि खराब करना और केजरीवाल की लोकप्रिय राजनीति को कमजोर करना था। अदालत के इस फैसले ने भाजपा की सियासी नीयत और झूठे प्रचार को पूरी तरह बेनकाब कर दिया है।

अमन अरोड़ा ने कहा कि ईडी केस में बरी होना इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि भाजपा सरकार का मकसद न्याय नहीं बल्कि राजनीतिक प्रतिशोध था। उन्होंने केंद्र सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि लोकतंत्र डर, दबाव और झूठे मामलों के सहारे नहीं चल सकता।

उन्होंने आगे कहा कि देश की जनता सब देख रही है और समय आने पर सही और गलत का फैसला खुद करेगी। अमन अरोड़ा ने भरोसा जताया कि आम आदमी पार्टी सच्चाई, ईमानदारी और संविधान के रास्ते पर चलते हुए जनता की आवाज उठाती रहेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments