पंजाब के राज्यपाल तथा यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक की केंद्रीय रक्षा मंत्री से भेंट
नई दिल्ली,15 फरवरी : पंजाब के राज्यपाल तथा यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने आज नई दिल्ली में भारत के केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर चंडीगढ़ में सैनिक स्कूल की स्थापना के प्रस्ताव पर सार्थक एवं विस्तृत चर्चा हुई। राज्यपाल ने कहा कि सैनिक स्कूल की स्थापना से युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
बैठक के दौरान सीमा क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से हो रही मादक पदार्थों एवं हथियारों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के विषय पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया। एंटी-ड्रोन प्रणाली को और अधिक सशक्त एवं आधुनिक बनाने के उपायों पर चर्चा करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा को और मजबूती प्रदान करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
राज्यपाल ने इस दिशा में केंद्र सरकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।


