Homepunjabगर्मी के मौसम में लोगों की सुविधाओं को लेकर विधायक कुलजीत सिंह...

गर्मी के मौसम में लोगों की सुविधाओं को लेकर विधायक कुलजीत सिंह रंधावा सख्त, बिजली व पानी सप्लाई के लिए विभागों को दिए निर्देश

गर्मी के मौसम में लोगों की सुविधाओं को लेकर विधायक कुलजीत सिंह रंधावा सख्त, बिजली व पानी सप्लाई के लिए विभागों को दिए निर्देश

डेराबस्सी, 15 अप्रैल:
डेराबस्सी हलके के विधायक श्री कुलजीत सिंह रंधावा ने आने वाली गर्मी के मद्देनज़र क्षेत्र के निवासियों को बिजली और पानी संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, इसे सुनिश्चित बनाने के लिए एस.डी.एम. डेराबस्सी अमित गुप्ता की मौजूदगी में बिजली विभाग, तीनों नगर काउंसिलों के अधिकारियों, बी डी पी ओ डेराबस्सी तथा वाटर सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक के दौरान विधायक रंधावा ने संबंधित विभागों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में बिजली सप्लाई और पीने के पानी की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी या सप्लाई में रुकावट आने पर तुरंत कार्रवाई कर लोगों को राहत दी जाए।

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि हलके के संवेदनशील क्षेत्रों की पहले से पहचान कर वहां विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि गर्मी के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो।

विधायक रंधावा ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है और डेराबस्सी हलके में भी किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments