Homepunjabलापता बेटी की बरामदगी और पुलिसकर्मी पर दुर्व्यवहार के आरोप, पीड़ित मां...

लापता बेटी की बरामदगी और पुलिसकर्मी पर दुर्व्यवहार के आरोप, पीड़ित मां ने डीजीपी व वरिष्ठ अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार

लापता बेटी की बरामदगी और पुलिसकर्मी पर दुर्व्यवहार के आरोप, पीड़ित मां ने डीजीपी व वरिष्ठ अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार

चण्डीगढ़ : मलोया निवासी एक महिला ने अपनी 22 वर्षीय लापता पुत्री की बरामदगी, कथित अपहरणकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने तथा एक पुलिस अधिकारी पर दुर्व्यवहार और दबाव बनाने के आरोप लगाते हुए चंडीगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों, गृह मंत्रालय और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को शिकायत भेजी है।
शिकायतकर्ता बिंदु ने बताया कि उनकी पुत्री मीनू 3 मार्च से लापता है। उनके अनुसार मीनू मोहाली स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत थी और 3 मार्च की शाम ड्यूटी पर जाने के बाद घर वापस नहीं लौटी। परिवार ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।
महिला ने आरोप लगाया है कि मलोया निवासी बाबलू यादव ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने कब्जे में लिया है अथवा उसका अपहरण किया है। शिकायत में कहा गया है कि बाबलू यादव की पत्नी ने भी घटना वाले दिन उन्हें जानकारी दी थी कि उनकी पुत्री बाबलू यादव के साथ घूम रही है।
शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी थी, जिसके बाद डीडीआर दर्ज की गई, लेकिन तीन महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद उनकी पुत्री का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने आशंका जताई है कि उनकी बेटी के साथ कोई अनहोनी हो सकती है।
मामले में नया मोड़ तब आया जब महिला ने जांच अधिकारी एएसआई राजेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। शिकायत में कहा गया है कि जांच के दौरान उन्हें थाने बुलाकर कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए दबाव बनाया गया। हस्ताक्षर करने से इनकार करने पर कथित तौर पर उनके साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और धमकी दी गई। महिला ने आरोप लगाया कि उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की चेतावनी भी दी गई।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि एएसआई का व्यवहार निष्पक्ष जांच अधिकारी जैसा नहीं था और उन्हें संदेह है कि जांच प्रभावित की जा रही है। उन्होंने पूरे मामले की जांच किसी वरिष्ठ एवं निष्पक्ष अधिकारी से करवाने की मांग की है।
महिला ने अपनी शिकायत में मांग की है कि बाबलू यादव, उसकी पत्नी, सुनीता और अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ उचित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उनकी पुत्री की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित की जाए। साथ ही एएसआई राजेश कुमार के खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

[ 9797737340 ]

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments