गाय के गोबर में लगभग 16 प्रकार के उपयोगी खनिज और पोषक तत्व पाए जाते हैं : पूज्य चंद्रकांत जी
श्री दुर्गा मंदिर, सेक्टर 41-ए में एक दिवसीय दिव्य गौ कथा का भव्य आयोजन
चण्डीगढ़ : श्री दुर्गा मंदिर, सेक्टर 41-ए में आज एक दिवसीय दिव्य गौ कथा का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। इस पावन अवसर पर गौ सेवा प्रमुख, पंजाब के संचालक पूज्य चंद्रकांत जी ने अपनी मधुर वाणी से गौ माता की महिमा, सनातन संस्कृति में गौ सेवा के महत्व एवं गौ माता के आध्यात्मिक स्वरूप का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। उन्होंने बताया कि गाय के गोबर में लगभग 16 प्रकार के उपयोगी खनिज और पोषक
तत्व पाए जाते हैं।
कथा के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन, कथा श्रवण एवं आरती में भाग लेकर गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी भक्तजनों ने श्रद्धा एवं आस्था के साथ इस धार्मिक आयोजन का लाभ उठाया।
इस पावन अवसर पर मंदिर समिति के सचिव मनोहर लाल, देशराज चौधरी, सुरेश कुमार शर्मा, आदर्श नरूला, राज मित्तल, राम भज, महिला मंडल प्रधान अनीता कुमारी, महासचिव मीरा राणा सहित मंदिर प्रबंधन समिति के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सेवाभावी भक्तजनों का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं ने गौ माता की सेवा, संरक्षण एवं सनातन संस्कृति के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। मंदिर समिति ने इस सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित भक्तजनों का हृदय से आभार व्यक्त किया।