Homepunjabआंगनबाड़ी एवं क्रैच सेंटर के बाहर जलभराव की समस्या आयुक्त के त्वरित...

आंगनबाड़ी एवं क्रैच सेंटर के बाहर जलभराव की समस्या आयुक्त के त्वरित हस्तक्षेप से हुई हल

आंगनबाड़ी एवं क्रैच सेंटर के बाहर जलभराव की समस्या आयुक्त के त्वरित हस्तक्षेप से हुई हल

चण्डीगढ़ : हल्लोमाजरा स्थित संपर्क केंद्र में संचालित आंगनबाड़ी एवं क्रैच सेंटर के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर पिछले कुछ दिनों से बरसाती पानी जमा था। यहां छोटे-छोटे बच्चे नियमित रूप से आते हैं, जिसके कारण जमा पानी से मच्छरों की उत्पत्ति तथा मलेरिया, डेंगू एवं अन्य जलजनित बीमारियों का खतरा बना हुआ था।

जनहित एवं बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समाजसेवी अरविंद सिंह ने नगर निगम के सीवरेज लाइन विभाग तथा सड़क से संबंधित अधिकारियों से मौके से पानी निकलवाने और जलभराव वाले स्थान पर मिट्टी डालकर उसका लेवल ठीक करवाने का अनुरोध किया। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि उक्त कार्य चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकार क्षेत्र से संबंधित है।

इसके बाद समाजसेवी अरविंद सिंह ने तत्काल चंडीगढ़ नगर निगम के आयुक्त को पूरी समस्या से अवगत करवाया तथा मौके की तस्वीरें भी साझा कीं। आयुक्त ने मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

आयुक्त के संज्ञान में मामला आने के लगभग एक घंटे के भीतर ही संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंच गईं और समस्या के समाधान का कार्य शुरू कर दिया। सीवरेज लाइन विभाग की टीम द्वारा जमा बरसाती पानी को बाहर निकाला गया, जबकि सड़क से संबंधित टीम द्वारा आवश्यक स्थान पर मिट्टी डालकर जमीन का लेवल बराबर किया गया।

इस त्वरित कार्रवाई के लिए हेलो माजरा, वार्ड नंबर 20 के निवासियों ने नगर निगम आयुक्त एवं संबंधित अधिकारियों का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

समाजसेवी अरविंद सिंह ने कहा कि जनहित से जुड़े किसी भी मामले में अधिकारियों द्वारा समय पर संज्ञान लेना और तत्काल मौके पर टीम भेजकर समस्या का समाधान करवाना सराहनीय है। विशेष रूप से आंगनबाड़ी एवं क्रैच सेंटर में आने वाले नन्हे बच्चों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को देखते हुए इस समस्या का जल्द समाधान होना बेहद आवश्यक था।

उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय एवं विश्वास के लिए ऐसी त्वरित कार्रवाई महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments