माजिक सुरक्षा योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए वित्त वर्ष 2026-27 में 6,131.91 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है। इससे योजनाओं के संचालन और पात्र लाभार्थियों तक सहायता पहुंचाने की प्रक्रिया को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
डॉ. बलजीत कौर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाई जाए, पात्र आवेदनों का समय पर निपटारा किया जाए और जमीनी स्तर पर नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए खर्च की जाने वाली राशि पारदर्शी तरीके से वास्तविक हकदारों तक पहुंचनी चाहिए। पंजाब सरकार का लक्ष्य सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाकर जरूरतमंद नागरिकों को समय पर सहायता उपलब्ध करवाना है।
News written by Priyanka Thakur


