HomeपंजाबPunjab Election 2027: AAP की पहली लिस्ट जारी, भगवंत मान धुरी से...

Punjab Election 2027: AAP की पहली लिस्ट जारी, भगवंत मान धुरी से लड़ेंगे चुनाव

News Written by Priyanka Thakur

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: आम आदमी पार्टी ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली सूची, धुरी से चुनाव लड़ेंगे भगवंत मान

चंडीगढ़, 31 अक्टूबर: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सूची की घोषणा की। वह एक बार फिर धुरी विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे।

उम्मीदवारों के नामों को पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की बैठक में अंतिम रूप दिया गया। पार्टी ने इस बार कई मौजूदा विधायकों और मंत्रियों पर भरोसा जताया है। लुधियाना वेस्ट से मंत्री संजीव अरोड़ा को भी टिकट दिया गया है, जो फिलहाल जेल में बंद हैं।

अमन अरोड़ा और हरपाल चीमा का नाम पहली सूची से गायब

पहली सूची में मुख्यमंत्री भगवंत मान का नाम शामिल है, लेकिन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री अमन अरोड़ा तथा वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को फिलहाल टिकट नहीं दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उम्मीदवारों का चयन सर्वे के आधार पर किया गया है और जिन नेताओं के पक्ष में लोगों ने विश्वास जताया, उन्हें उम्मीदवार बनाया गया है।

किस सीट से किसे मिला टिकट?

पार्टी की पहली सूची में बटाला से शैरी कलसी, अजनाला से कुलदीप सिंह धालीवाल, तरनतारन से हरमीत सिंह संधू, अमृतसर साउथ से डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, खेमकरण से सरवण सिंह धुन, नकोदर से इंदरजीत कौर मान और करतारपुर से बलकार सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसके अलावा दसूहा से करमबीर सिंह घुमन, उड़मुड़ से जसवीर सिंह राजा गिल, होशियारपुर से ब्रह्मशंकर जिंपा, चब्बेवाल से इंशाक कुमार चब्बेवाल, गढ़शंकर से जयकिशन सिंह रोड़ी, बलाचौर से संतोष कटारिया, रूपनगर से दिनेश चड्ढा और मोहाली से कुलवंत सिंह को टिकट दिया गया है।

फतेहगढ़ साहिब से लखबीर सिंह राय, अमलोह से गुरिंदर सिंह गैरी वारिंग, समराला से जगतार सिंह दयालपुरा, लुधियाना ईस्ट से दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला, आत्मनगर से कुलवंत सिंह सिद्धू, लुधियाना सेंट्रल से अशोक पराशर पप्पी और लुधियाना वेस्ट से संजीव अरोड़ा चुनाव लड़ेंगे।

लुधियाना नॉर्थ से चौधरी मदन लाल बग्गा, पायल से मनविंदर सिंह ग्यासपुरा, निहाल सिंह वाला से मनजीत सिंह बिलासपुर, बाघापुराना से अमृतपाल सिंह सुखानंद, मोगा से डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा और धर्मकोट से देविंदर जीत सिंह लाड़ी ढोस को उम्मीदवार बनाया गया है।

जलालाबाद से जगदीप कंबोज गोल्डी, फाजिल्का से नरिंदरपाल सिंह सवना, मुक्तसर से जगदीप सिंह काका बराड़, कोटकपूरा से कुलतार सिंह संधवां, जैतो से अमोलक सिंह, तलवंडी साबो से बलजिंदर कौर, सरदूलगढ़ से गुरप्रीत सिंह बनावली, भदौड़ से लाभ सिंह उगोके, महलकलां से कुलवंत सिंह पंडोरी, अमरगढ़ से जसवंत सिंह गज्जनमाजरा, धुरी से भगवंत मान और पटियाला से अजीतपाल सिंह कोहली को टिकट दिया गया है।

सर्वे के आधार पर हुआ उम्मीदवारों का चयन: भगवंत मान

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उम्मीदवारों को सर्वे में जनता से मिले समर्थन के आधार पर चुना गया है। उन्होंने सभी 40 उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी में नए चेहरों को भी आगे आने का अवसर मिलेगा।

मान ने कहा कि पहली सूची जारी करने का उद्देश्य उम्मीदवारों को जनता के बीच जाने, पार्टी की नीतियों और सरकार के कामकाज को लोगों तक पहुंचाने के लिए पर्याप्त समय देना है।

कांग्रेस और अकाली-भाजपा गठबंधन पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता परगट सिंह के विकास कार्यों को लेकर लगाए गए आरोपों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के गांवों में विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने युवाओं को रोजगार देने, आम आदमी क्लीनिक खोलने और सरकारी स्कूलों को अपग्रेड करने का भी उल्लेख किया।

शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के संभावित गठबंधन पर तंज कसते हुए मान ने कहा कि जीरो में जीरो जोड़ने या घटाने से परिणाम जीरो ही रहता है। उन्होंने दोनों दलों को निशाने पर लेते हुए सवाल किया कि यदि गठबंधन होता है तो क्या नशामुक्त पंजाब के मुद्दे पर अमित शाह और बिक्रम सिंह मजीठिया एक मंच पर दिखाई देंगे?

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments