Homepunjabटर्बन टॉरनेडो फौजा सिंह की स्मृति में बनेगा खेल परिसर : सांसद...

टर्बन टॉरनेडो फौजा सिंह की स्मृति में बनेगा खेल परिसर : सांसद डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी

टर्बन टॉरनेडो फौजा सिंह की स्मृति में बनेगा खेल परिसर : सांसद डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी

पंजाब से राज्यसभा सांसद डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी ने वयोवृद्ध मैराथन धावक टर्बन टॉरनेडो फौजा सिंह के  निधन पर उनकी स्मृति में जलंधर में एक रनिंग ट्रैक और खेल के मैदान सहित एक खेल परिसर स्थापित करने के लिए 50 लाख रुपये के अनुदान की घोषणा की। डॉ. साहनी ने यह भी घोषणा की कि स्पोर्ट्स कॉलेज जालंधर में 400 मीटर एथलेटिक ट्रैक का नवीनीकरण किया जाएगा और उसका नाम फौजा सिंह के नाम पर रखा जाएगा, जिन्होंने 100 वर्ष की आयु के बाद भी 50 किलोमीटर की विभिन्न वैश्विक मैराथन दौड़कर एक मिसाल कायम की थी। डॉ. साहनी ने अपने विश्व पंजाबी संगठन द्वारा आयोजित विभिन्न वैसाखी सुपर सिख मैराथन में फौजा सिंह की उपस्थिति को याद किया। डॉ. साहनी ने कहा कि फौजा सिंह हमारे युवाओं और बुजुर्गों के लिए हमेशा स्वस्थ रहने की प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments