Thursday, February 26, 2026
Homeपंजाबसरपंच हत्याकांड पर एक्शन मोड में सीएम मान, DGP को दिए कड़े...

सरपंच हत्याकांड पर एक्शन मोड में सीएम मान, DGP को दिए कड़े निर्देश

सरपंच हत्याकांड पर एक्शन मोड में सीएम मान, DGP को दिए कड़े निर्देश

चंडीगढ़: पंजाब के अमृतसर में आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले ने राज्य की राजनीति और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस सनसनीखेज वारदात के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कड़ा रुख अपनाया है और मामले में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

रविवार को अमृतसर में एक शादी समारोह के दौरान तरन तारन जिले के विधानसभा हलका खेमकरण से आप विधायक सरवण सिंह धुन्न के करीबी सरपंच जर्मल सिंह वल्टोहा की सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद प्रदेशभर में आक्रोश का माहौल है और विपक्षी दल भी सरकार को घेर रहे हैं।

हत्या की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव से फोन पर बातचीत की और पूरे मामले की विस्तृत जानकारी ली। सीएम ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस जघन्य अपराध में शामिल सभी आरोपियों की जल्द से जल्द पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पंजाब में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पुलिस को सख्त कार्रवाई करते हुए मामले को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने को कहा।

पंजाब पुलिस ने भी आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा और मामले में निष्पक्ष जांच की जा रही है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments