Tuesday, July 1, 2025
Homeधर्मअहिंसा चारिटेबल सेवा समिति द्वारा णमोकार मंत्र पाठ एवं सम्मान समारोह का...

अहिंसा चारिटेबल सेवा समिति द्वारा णमोकार मंत्र पाठ एवं सम्मान समारोह का आयोजन

अहिंसा चारिटेबल सेवा समिति द्वारा णमोकार मंत्र पाठ एवं सम्मान समारोह का आयोजन

चण्डीगढ : अहिंसा चारिटेबल सेवा समिति द्वारा श्री दिगंबर जैन मंदिर, सेक्टर 27 में एक आध्यात्मिक आयोजन णमोकार मंत्र पाठ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के अनेक श्रद्धालु जनों ने भाग लेकर सामूहिक रूप से मंत्र का जाप किया और शांति, समृद्धि एवं धर्म प्रभावना की प्रार्थना की। इस अवसर पर समिति द्वारा संजीव जैन, डीजीपी, हरियाणा का सम्मान किया व नवरत्न जैन को विशेष रूप से समाज रत्न से सम्मानित किया गया। उपाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन ने बताया कि पिछले 27 वर्षों से नवरत्न जैन ने जैन मंदिर के अध्यक्ष के रूप में तथा राष्ट्रीय स्तर पर चंडीगढ़ समाज का प्रतिनिधित्व करते हुए उल्लेखनीय सेवाएं प्रदान की हैं। उनके इस समर्पण, नेतृत्व और धर्म प्रभावना के कार्यों को देखते हुए समिति ने यह सम्मान अर्पित किया। इस अवसर सुरेन्द्र जैन आगोश, अनिल जैन विशेष रूप से उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments