भाजपा चंडीगढ़ ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया।
चंडीगढ़, 13 जून, 2025:
भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ द्वारा आज पार्टी कार्यालय में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री विजय रूपाणी जी के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर चंडीगढ़ के पूर्व सांसद श्री सत्य पाल जैन, पूर्व अध्यक्ष श्री संजय टंडन, पूर्व अध्यक्ष श्री अरुण सूद, चंडीगढ़ की मेयर श्रीमती हरप्रीत कौर बबला, भाजपा चंडीगढ़ के अध्यक्ष श्री जितेंद्र पाल मल्होत्रा सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
सभी ने विजय रूपाणी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखा। वक्ताओं ने उनके जीवन को राष्ट्र सेवा, पार्टी निर्माण तथा जनकल्याण के लिए समर्पित बताया। उनके निधन से पार्टी ने एक सच्चा, सरल तथा मेहनती नेता खो दिया है।
इसके साथ ही इस दुखद दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि भी दी गई। सभी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और उनके परिवारों को यह दुख सहने की शक्ति मिले, ऐसी प्रार्थना की गई।
भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ परिवार सभी मृतकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है।