Tuesday, July 1, 2025
Homeहरियाणामुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री के साथ मानेसर में मारूति प्लांट में...

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री के साथ मानेसर में मारूति प्लांट में गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल का संयुक्त रूप से किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री के साथ मानेसर में मारूति प्लांट में गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल का संयुक्त रूप से किया लोकार्पण 

 

 हरियाणा ने लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भारत सरकार में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ गुरुग्राम के मानेसर स्थित मारुति प्लांट में देश के सबसे बड़े गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल का संयुक्त रूप से लोकार्पण किया। आईएमटी मानेसर स्थित मारुति सुजुकी प्लांट में स्थापित यह टर्मिनल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आरंभ किए गए गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत तैयार किया गया है जोकि भारत में विश्व स्तरीय लॉजिस्टिक्स नेटवर्क विकसित करने की दिशा में एक बड़ी योजना है।

 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को भारत सरकार में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ गुरुग्राम के मानेसर स्थित मारुति प्लांट में देश के सबसे बड़े गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल का संयुक्त रूप से लोकार्पण किया। आईएमटी मानेसर स्थित मारुति सुजुकी प्लांट में स्थापित यह टर्मिनल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आरंभ किए गए गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत तैयार किया गया है जोकि भारत में विश्व स्तरीय लॉजिस्टिक्स नेटवर्क विकसित करने की दिशा में एक बड़ी योजना है। इस पूरी परियोजना पर 1 लाख 17 हजार 91 मिलियन रुपए की लागत आई है। इसमें हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड की 55.4 प्रतिशत, एचएसआइआइडीसी की 19 प्रतिशत और गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण की 5 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देश के दूसरे और हरियाणा के पहले गति शक्ति मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल के लोकार्पण समारोह में पहुंचने पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का स्वागत किया। उन्होंने लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि गुरुग्राम में देश के सबसे बड़े गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल की शुरुआत हरियाणा की विकास गाथा में एक नए स्वर्णिम अध्याय का शुभारंभ है। यह सिर्फ लोह-इस्पात का ढांचा नहीं, बल्कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत के विजन को साकार करने में मील का पत्थर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्गो टर्मिनल से न केवल मानेसर और गुरुग्राम प्लांट में बनी गाड़ियां देश के 17 हब और 380 शहरों तक पहुंचेंगी, बल्कि पीपावाव और मुंद्रा जैसे बंदरगाहों तक निर्यात होने वाले वाहन भी भेजे जाएंगे। यह हरियाणा को वैश्विक सप्लाई चेन से सीधे तौर पर जोड़ेगा। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि इस ऐतिहासिक परियोजना को साकार करने में हरियाणा सरकार एक प्रमुख भागीदार है।

 

 मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हरियाणा देश का एक प्रमुख ऑटोमोबाइल विनिर्माण हब बन चुका है। इस समय भारत में बनने वाली कारों का लगभग 50 प्रतिशत उत्पादन हरियाणा में किया जा रहा है। हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा मारुति के आंतरिक रेलवे यार्ड का विकास किया जाना, हमारी ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। राज्य ने लॉजिस्टिक्स हब बनने की अपनी प्रतिबद्धता को पुष्ट करते हुए पूरे हरियाणा में कौशल बढ़ाने के लिए विभिन्न उद्योग निकायों और शैक्षणिक संस्थानों के साथ भी साझेदारी की है।

 

 मुख्यमंत्री ने कहा यह परियोजना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच पी.एम. गतिशक्ति का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। यह केवल एक योजना नहीं, बल्कि एक क्रांति है। जिसमें देश के इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के तरीके को बदलने का एक संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदृष्टिता ने पूर्व निर्धारित कार्य संस्कृति को बदलते हुए होल ऑफ द गवर्नमेंट एप्रोच यानि संपूर्ण सरकार की साझा सोच को जन्म दिया है। श्री सैनी ने कहा कि पीएम गति शक्ति एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो रेल, सडक़, बंदरगाह, हवाई अड्डे, जलमार्ग और लॉजिस्टिक्स जैसे सभी महत्वपूर्ण विभागों को एक साथ लाता है। मारुति सुजुकी की रेलवे साइडिंग इसी विजन का जीता-जागता प्रमाण है। यहाँ मारूति प्लांट के अंदर बनी कारें सीधे कार्गो ट्रेन में लोड होंगी और देश के कोने-कोने तक पहुंचेंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments