पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे राहत कार्यों का जायजा
पंजाब में जारी बाढ़ संकट के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान सक्रिय रूप से प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं और जनता के बीच पहुंचकर राहत कार्यों का जायजा ले रहे हैं। आज मुख्यमंत्री होशियारपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे और वहां के हालात का प्रत्यक्ष अवलोकन करेंगे।
मुख्यमंत्री भगवंत मान होशियारपुर में राहत केंद्र का भी दौरा करेंगे, जहां बाढ़ के कारण प्रभावित परिवारों को शरण और आवश्यक मदद प्रदान की जा रही है। उन्होंने प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री टांडा के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा भी करेंगे। इस दौरान वह प्रभावित परिवारों से संवाद करेंगे और राहत एवं पुनर्वास कार्यों को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
मुख्यमंत्री भगवंत मान का यह दौरा बाढ़ पीड़ित जनता के बीच हौसला बढ़ाने और राहत कार्यों की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। सरकार की प्राथमिकता प्रभावित लोगों को हर संभव मदद उपलब्ध कराना और बाढ़ संकट से निपटने के लिए हर कदम उठाना है।