Wednesday, October 22, 2025
Homeचंडीगढ़ब्राह्मणों पर टिप्पणी घृणित और तथ्यहीन :  अशोक शर्मा 

ब्राह्मणों पर टिप्पणी घृणित और तथ्यहीन :  अशोक शर्मा 

ब्राह्मणों पर टिप्पणी घृणित और तथ्यहीन :  अशोक शर्मा
ब्राह्मण खाप ने की पीटर नवारो के भारत विरोधी बयान की कड़ी निंदा
चंडीगढ़ 2 सितम्बर। ब्राह्मण खाप के प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार सलाहकार रहे पीटर नवारो का हालिया बयान न केवल हास्यास्पद है बल्कि उनके अज्ञान और मानसिक दिवालियापन का प्रमाण भी है। पीटर नवारो ने एक इंटरव्यू में कहा कि “भारत रूस से तेल खरीदकर केवल ब्राह्मण को फायदा पहुँचा रहा है” यह सब न केवल तथ्यहीन है बल्कि भारत की संप्रभुता और सामाजिक एकता पर सीधा प्रहार है।
अशोक शर्मा ने कहा कि नवारो जी, आपको शायद यह पता नहीं कि भारत की विदेश नीति और व्यापारिक फैसले किसी एक जाति या वर्ग के लिए नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्रहित में होते हैं। आप “ब्राह्मण” को निशाना बनाकर यह साबित कर रहे हैं कि आपको न तो भारत की सामाजिक संरचना की जानकारी है और न ही उसके लोकतांत्रिक ताने-बाने की समझ। ऐसा लगता है मानो आपके लिए भारत केवल टीवी डिबेट्स की सनसनीखेज सुर्खियों तक सीमित है। कभी आप रूस-यूक्रेन युद्ध को “मोदी का युद्ध” बताते हैं, कभी भारत को “रूस का मनी लॉन्ड्रिंग सेंटर” कहते हैं और अब “ब्राह्मणों के मुनाफ़े” की कहानी गढ़ रहे हैं। असलियत यह है कि भारत की वैश्विक बढ़त और प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता आपको और आपके आकाओं को हज़म नहीं हो रही। आप भारत को “लोकतंत्र” कहकर एक ओर तारीफ करते हैं और दूसरी ओर उसी लोकतंत्र की जनता और समाज को जातिगत आधार पर बांटने की साज़िश रचते हैं। यह दोहरा रवैया आपके तथाकथित “सलाहकार” होने की गंभीरता पर भी प्रश्नचिह्न लगाता है।
अशोक शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण खाप स्पष्ट शब्दों में कहती है कि भारत की गरिमा और एकता पर कोई उंगली नहीं उठा सकता।  ब्राह्मण समाज को बदनाम करने की कोशिश कभी सफल नहीं होगी।  नवारो जैसे तथाकथित विद्वान पहले अपने देश की समस्याओं पर ध्यान दें, भारत की एकता और संप्रभुता पर सवाल उठाना बंद करें। उन्होंने कहा कि हम अमेरिका प्रशासन और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से भी अपील करते हैं कि ऐसे गैर-जिम्मेदाराना और भ्रामक बयानों को गंभीरता से संज्ञान में लिया जाए।
फोटो : ब्राह्मण खाप के प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments