Wednesday, December 17, 2025
Homeहरियाणाहांसी बना हरियाणा का 23वां जिला, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की...

हांसी बना हरियाणा का 23वां जिला, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की ऐतिहासिक घोषणा

News Written by Priyanka Thakur


हांसी बना हरियाणा का 23वां जिला, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की ऐतिहासिक घोषणा

हांसी, हरियाणा — हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को हांसी में आयोजित विशाल विकास रैली के दौरान हांसी को प्रदेश का 23वां जिला बनाने की ऐतिहासिक घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा, जिसके बाद प्रशासनिक और राजस्व दोनों दृष्टिकोण से हांसी पूर्ण जिला बन जाएगा। इस घोषणा के बाद रैली स्थल पर मौजूद हजारों लोगों ने तालियों और नारों के साथ मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने रैली से पहले 77 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत की तीन प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। अपने संबोधन में उन्होंने हांसी के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि यह भूमि वीरों और देशभक्तों की रही है। वर्ष 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में हांसी के लोगों ने अद्वितीय बलिदान दिए और अंग्रेजी हुकूमत के अत्याचारों का डटकर सामना किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले 11 वर्षों में हांसी विधानसभा क्षेत्र में 1008 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए गए हैं, जबकि इससे पहले केवल 253 करोड़ रुपये के कार्य हुए थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने संकल्प पत्र के 217 वादों में से 54 वादे पहले ही वर्ष में पूरे कर दिए हैं और शेष पर तेजी से काम जारी है।

मुख्यमंत्री ने हांसी के 50 बेड के अस्पताल को 100 बेड का करने, शहर के लिए अलग से 5 करोड़ रुपये देने, स्थायी ड्रेनेज सिस्टम, एसटीपी-डब्ल्यूटीपी निर्माण, नई सड़कों, सिंचाई परियोजनाओं और पुलिस लाइन के विकास की भी घोषणा की। इन योजनाओं से हांसी को शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में नई गति मिलेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments