Monday, December 22, 2025
Homeदेशहरियाणा में बड़े जनादेश के बावजूद वोट चोरी का भ्रम दुष्प्रचार: नायब...

हरियाणा में बड़े जनादेश के बावजूद वोट चोरी का भ्रम दुष्प्रचार: नायब सिंह सैनी

News Written By Priyanka Thakur

चंडीगढ़, 22 दिसंबर — हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने बड़े और स्पष्ट जनादेश के साथ सरकार बनाई है, लेकिन इसके बावजूद विपक्ष द्वारा ‘वोट चोरी’ का भ्रम फैलाना जनता के विश्वास के साथ धोखा और खुला दुष्प्रचार है। उन्होंने इसे जनमत का सीधा अपमान बताया।

मुख्यमंत्री हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान विधायक रामकुमार कश्यप द्वारा मतदाता सूची और चुनाव सुधारों से जुड़े प्रस्ताव पर चर्चा में भाग ले रहे थे। उन्होंने कहा कि 8 अक्तूबर 2024 को जब विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए थे, उस समय विपक्ष को सब कुछ सही लग रहा था। लेकिन जैसे-जैसे समय बीता, विपक्ष ने अचानक वोट चोरी जैसे निराधार आरोप लगाने शुरू कर दिए।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि विपक्ष ने इस मुद्दे को न केवल हरियाणा तक सीमित रखा, बल्कि देशभर में इसे फैलाने का प्रयास किया। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा हरियाणा का नाम लेकर लगाए गए आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि ऐसे गंभीर आरोपों पर सदन के भीतर तथ्यात्मक और जिम्मेदार चर्चा होनी चाहिए, ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह चर्चा न तो चुनाव आयोग के खिलाफ है और न ही मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया के विरुद्ध। यदि विपक्ष को किसी प्रकार की गड़बड़ी का संदेह है, तो उस पर चर्चा और सुधार के सुझाव दिए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सदन में खुली बहस से जनता को सही जानकारी मिलेगी और भ्रम की राजनीति का अंत होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments