Wednesday, February 25, 2026
Homeपंजाबफाजिल्का में ड्रोन से आई हेरोइन व हथियारों की खेप पकड़ी, 2.1...

फाजिल्का में ड्रोन से आई हेरोइन व हथियारों की खेप पकड़ी, 2.1 किलो हेरोइन और 7 पिस्तौल बरामद

चंडीगढ़/फाजिल्का: पंजाब में सीमा पार नशा और हथियार तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गौरव यादव ने बताया कि स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) फाजिल्का ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।

पुलिस ने आरोपी गुरनाम सिंह उर्फ गामा निवासी भंगे वाला, फिरोजपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.1 किलोग्राम हेरोइन, सात पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बरामद हथियारों में एक 9 एमएम ग्लॉक, चार .30 बोर पिस्तौल और दो 9 एमएम पिस्तौल शामिल हैं। तस्करी में इस्तेमाल हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है।

डीजीपी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि हेरोइन और हथियारों की यह खेप पाकिस्तान स्थित तस्करों द्वारा ड्रोन के जरिए भेजी गई थी, जिसका इस्तेमाल राज्य में आपराधिक गतिविधियों के लिए होना था। उन्होंने कहा कि पूरे नेटवर्क के अगले-पिछले संबंधों की जांच जारी है।

कार्रवाई की जानकारी देते हुए नरेश कुमार डोगरा ने बताया कि विश्वसनीय सूचना मिलने पर SSOC टीम ने जलालाबाद क्षेत्र में विशेष ऑपरेशन चलाया। आरोपी को गांव बाघे के उत्तर के पास उस समय काबू किया गया जब वह मोटरसाइकिल पर जा रहा था।

उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान उसके पास से हेरोइन और तीन पिस्तौल बरामद किए गए, जबकि पूछताछ में बताए गए ठिकाने से चार और पिस्तौल बरामद हुईं।

इस मामले में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत थाना SSOC फाजिल्का में केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments