Sunday, March 22, 2026
Homeपंजाबसुखबीर बादल पर बलतेज पन्नू का पलटवार, बेअदबी मामले पर सियासत तेज

सुखबीर बादल पर बलतेज पन्नू का पलटवार, बेअदबी मामले पर सियासत तेज

By Priyanka Thakur

चंडीगढ़: पंजाब की राजनीति में बेअदबी के मुद्दे पर एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के आरोपों पर तीखा पलटवार किया है।

पन्नू ने कहा कि सुखबीर बादल ‘आप’ सरकार पर बेअदबी की घटनाओं का आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि नकोदर और बहबल कलां जैसी घटनाओं के समय पंजाब में किसकी सरकार थी।

उन्होंने 2015 की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि बुर्ज जवाहर सिंह वाला से गुरु ग्रंथ साहिब का स्वरूप चोरी होने और बाद में बेअदबी की घटनाएं सामने आने के दौरान राज्य में अकाली दल की सरकार थी। पन्नू ने आरोप लगाया कि उस समय दोषियों को संरक्षण दिया गया।

पन्नू ने कोटकपूरा और बहबल कलां गोलीकांड का भी जिक्र करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही संगत पर पुलिस कार्रवाई हुई, जिसमें निर्दोष लोगों की जान गई। उन्होंने कहा कि जांच आयोगों की रिपोर्टों में भी कई अहम खुलासे हुए हैं।

आगे उन्होंने कहा कि 2007 से 2017 तक का दौर पंजाब के इतिहास का काला अध्याय रहा है, जिसमें राज्य को नशे, भ्रष्टाचार और बेअदबी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

पन्नू ने आरोप लगाया कि अपनी जिम्मेदारियों से बचने के लिए अब सुखबीर बादल ‘आप’ पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं, लेकिन जनता सब जानती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments