Friday, March 20, 2026
Homeपंजाबध्रुव राठी की वीडियो पर सियासत तेज, ‘आप’ ने पंजाब में दिखाई...

ध्रुव राठी की वीडियो पर सियासत तेज, ‘आप’ ने पंजाब में दिखाई शराब घोटाले की सच्चाई

By Priyanka Thakur

चंडीगढ़: पंजाब में कथित शराब घोटाले को लेकर सियासत एक बार फिर तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी ने पूरे राज्य में बड़े स्तर पर अभियान चलाते हुए स्वतंत्र पत्रकार ध्रुव राठी की वीडियो रिपोर्ट लोगों को दिखाई।

पार्टी ने दावा किया कि इस वीडियो में तथ्यों और सबूतों के आधार पर बीजेपी द्वारा बनाए गए कथित शराब घोटाले का पर्दाफाश किया गया है। पंजाब के कई शहरों और गांवों में बड़ी स्क्रीनें लगाकर लोगों को यह वीडियो दिखाया गया।

‘आप’ नेताओं का कहना है कि इस वीडियो में यह स्पष्ट किया गया है कि किस तरह केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने राजनीतिक मकसद से यह केस तैयार किया। वीडियो में नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व पर भी सवाल उठाए गए हैं।

पार्टी ने यह भी कहा कि अदालत पहले ही इस केस को खारिज कर चुकी है, जिससे यह साफ हो जाता है कि मामला तथ्यों पर आधारित नहीं था।

आम आदमी पार्टी ने इस मुहिम को “लोक अदालत में सच पेश करने” की पहल बताया और कहा कि इसका मकसद लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना है।

वीडियो देखने के बाद कई जगहों पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं, जहां लोगों ने इसे राजनीतिक साजिश बताया।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद पंजाब की राजनीति में बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments