Saturday, March 21, 2026
Homeक्राइमफाजिल्का बॉर्डर पर बड़ी कामयाबी, 6.5 किलो हेरोइन बरामद; तस्करी की कोशिश...

फाजिल्का बॉर्डर पर बड़ी कामयाबी, 6.5 किलो हेरोइन बरामद; तस्करी की कोशिश नाकाम

By Priyanka Thakur

चंडीगढ़/फाजिल्का: पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम और सीमा सुरक्षा बल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 6.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान आधारित तस्कर जीरो लाइन पार कर सीमा की कंटीली बाड़ तक पहुंच गए थे और अंधेरे का फायदा उठाकर भारत में नशीले पदार्थ भेजने की कोशिश कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए कई राउंड फायरिंग की, जिससे तस्करों की कोशिश नाकाम हो गई। इसके बाद संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें मौके से हेरोइन की बड़ी खेप बरामद हुई।

एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस गुरसेवक सिंह के अनुसार, यह ऑपरेशन विश्वसनीय सूचनाओं के आधार पर चलाया गया। पुलिस और बीएसएफ ने मिलकर घेराबंदी की और तस्करी की योजना को सफल होने से पहले ही रोक दिया।

अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर जुड़े तस्करों की पहचान भी की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से सीमा पार से होने वाली नशा तस्करी पर बड़ा झटका लगा है और सुरक्षा एजेंसियां आगे भी ऐसे प्रयासों को नाकाम करने के लिए सतर्क हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments