चंडीगढ़, 4 सितंबर:
पंजाब में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद आगे आए हैं। पार्टी के लोकसभा और राज्यसभा सांसदों ने अपने विशेषाधिकार फंड को बाढ़ राहत कार्यों में खर्च करने का ऐलान किया है। आप सांसद सीधे तौर पर प्रभावित क्षेत्रों में मौजूद रहकर लोगों के साथ खड़े हैं।
सांसदों के योगदान
-
डॉ. संदीप पाठक (राज्यसभा): फिरोजपुर का दौरा कर 5 करोड़ रुपए राहत कार्यों के लिए घोषित।
-
राघव चड्ढा (राज्यसभा): गुरदासपुर क्षेत्र के लिए 3.60 करोड़ रुपए का ऐलान।
-
संत बलवीर सिंह सीचेवाल (राज्यसभा): कपूरथला में लगातार राहत कार्य, 50 लाख रुपए की मदद और हेल्पलाइन नंबर जारी।
-
हरभजन सिंह (राज्यसभा): 30 लाख रुपए से मोबाइल टैंकर और फॉगिंग मशीनें, फिरोजपुर, कपूरथला और गुरदासपुर के लिए नावों की व्यवस्था।
-
डॉ. राज कुमार चब्बेवाल (लोकसभा, होशियारपुर): 50 लाख रुपए बाढ़ग्रस्त बांधों को मजबूत करने के लिए।
-
गुरमीत सिंह मीत हेयर (लोकसभा, संगरूर): अमृतसर जिला प्रशासन को 25 लाख रुपए राहत कार्यों के लिए।
-
डॉ. अशोक कुमार मित्तल (राज्यसभा): अमृतसर के लिए 20 लाख रुपए जारी।
-
मालविंदर सिंह कंग (लोकसभा, आनंदपुर साहिब): सतलुज किनारे बेला ताजोवाल बांध को मजबूत करने के लिए 20 लाख रुपए जारी।
जनता के साथ खड़े सांसद
AAP सांसद न केवल आर्थिक सहयोग कर रहे हैं बल्कि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा भी ले रहे हैं। उनका कहना है कि पार्टी की प्राथमिकता बाढ़ प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता पहुंचाना है।