Wednesday, October 22, 2025
Homeहरियाणाबिहार विधानसभा चुनावों में भाजपा का झंडा लहराएगा – अनिल विज

बिहार विधानसभा चुनावों में भाजपा का झंडा लहराएगा – अनिल विज

बिहार विधानसभा चुनावों में भाजपा का झंडा लहराएगा – अनिल विज

चंडीगढ़, 5 सितंबर:
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का झंडा लहराएगा क्योंकि भाजपा सकारात्मक राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि देशभर में तीन-चार राज्यों को छोड़कर लगभग सभी राज्यों में भाजपा का झंडा फहर चुका है।

मीडिया से बातचीत करते हुए विज ने आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति में आरजेडी का कोई योगदान नहीं होना चाहिए क्योंकि लोगों को चारा घोटाला, नौकरी के लिए जमीन, आईसीआरटीसी घोटाले जैसे भ्रष्टाचार से कोई सबक नहीं लेना है।

अनिल विज ने कांग्रेस-आरजेडी पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल कर इन दलों ने जनता का अपमान किया है। बिहार की जनता कांग्रेस और आरजेडी को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर टिप्पणी करते हुए विज ने कहा कि “मुख्यमंत्री की कुर्सी जाने के बाद से केजरीवाल दिन में सोते हैं और रात को जागते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि अगर वे दिन में जागते तो जान पाते कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं और हरसंभव मदद पहुंचा रहे हैं।

अनिल विज ने कहा कि केंद्र सरकार का नारा ‘सबका साथ, सबका विकास’ केवल नारा नहीं बल्कि नीति है। उन्होंने बताया कि जिन क्षेत्रों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की जरूरत है, वहां इन्हें भेजा जा रहा है। जरूरत पड़ने पर सेना की भी सेवाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। विज ने कहा कि भाजपा सरकार बिना भेदभाव के सभी को सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments