चण्डीगढ़ : श्री दुर्गा मंदिर सेक्टर 41-ए में आज श्री राम कथा का शुभारंभ भक्ति और श्रद्धा के साथ हुआ। पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे और मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा। कथा वाचन स्वामी बालयोगी जी महाराज (अयोध्या) द्वारा किया गया। उन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन और आदर्शों का सरल शब्दों में सुंदर वर्णन किया, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। कार्यक्रम के अंत में आरती का आयोजन हुआ, जिसमें शिव पार्वती मंडल की पूजा उप्पल और उनकी टीम मौजूद रही। पहले ही दिन अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली और श्रद्धालुओं ने कथा का आनंद लेकर भक्ति का अनुभव किया।


