Wednesday, October 22, 2025
Homeहरियाणामुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बाढ़ प्रभावित पंजाब व हिमाचल के लिए...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बाढ़ प्रभावित पंजाब व हिमाचल के लिए राहत सामग्री के 25 ट्रकों को झंडी दिखाकर किया रवाना

चंडीगढ़, 7 सितंबर, Priyanka Thakur – हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय (पंचकमल) से बाढ़ प्रभावित पंजाब और हिमाचल प्रदेश के लिए सहायता सामग्री से भरे 25 ट्रकों को झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें से 15 ट्रक पंजाब और 10 ट्रक हिमाचल प्रदेश के लिए भेजे गए।

ट्रकों को रवाना करने से पहले मुख्यमंत्री ने माता मनसा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में लोगों की मदद करना हमारा दायित्व है

मुख्यमंत्री ने बताया कि इन ट्रकों के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों में रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं जैसे खाद्य सामग्री, कपड़े, बिस्तर और अन्य जरूरत का सामान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब और हिमाचल प्रदेश में भारी प्राकृतिक आपदा के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। गांव, पशुधन और फसलें नुकसान की चपेट में आए हैं। ऐसे समय में हरियाणा सरकार और भाजपा संगठन मिलकर ‘सेवा ही संगठन’ की भावना से राहत कार्य चला रहे हैं।

हरियाणा में राहत कार्य और ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल

मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा के निचले क्षेत्रों में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए प्राथमिकताएं तय की गई हैं। राहत कार्य लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि अब तक 1,69,738 किसानों ने 9,96,701 एकड़ भूमि के नुकसान का पंजीकरण ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर कराया है। जिन घरों की छत गिरने से जनहानि हुई है, उनके परिवारों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है और घायलों को भी मदद पहुंचाई गई है।

पंजाब और हिमाचल को लगातार सहायता

मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब में आपदा के पहले ही दिन उन्होंने पड़ोसी राज्य के मुख्यमंत्री को सहायता का प्रस्ताव दिया था। तब से हरियाणा की ओर से लगातार राहत सामग्री भेजी जा रही है।
हिमाचल भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने राहत सामग्री भेजने के लिए हरियाणा सरकार का आभार जताया और कहा कि 10 ट्रकों से चंबा जिले के प्रत्येक प्रभावित परिवार को आवश्यक सामान पहुंचाया जाएगा।

इस अवसर पर उपस्थित नेता

इस मौके पर पूर्व मंत्री असीम गोयल, कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा, मेयर कुलभूषण गोयल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, जिलाध्यक्ष अजय मितल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, उपायुक्त मोनिका गुप्ता, पुलिस उपायुक्त सृष्टि गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव, एसडीएम चंद्रकांत कटारिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments