Tuesday, October 21, 2025
Homeपंजाबधूरी शहर के विकास और सौंदर्यीकरण के पहले चरण की शुरुआत, 3.35...

धूरी शहर के विकास और सौंदर्यीकरण के पहले चरण की शुरुआत, 3.35 करोड़ रुपये के कार्यों का शुभारंभ

चंडीगढ़/धूरी, 7 अक्तूबर:Sorav Manchanda
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के अपने विधानसभा क्षेत्र धूरी को सर्वांगीण रूप से विकसित और सुंदर बनाने के पहले चरण की शुरुआत हो गई है। सोमवार को मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह और पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने 3 करोड़ 35 लाख 95 हजार रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ किया।

इस मौके पर मार्केट कमेटी धूरी के चेयरमैन राजवंत सिंह घुल्ली, शहर के गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद थे।

सुखवीर सिंह और दलवीर सिंह ढिल्लों ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का लक्ष्य धूरी को राज्य का सबसे विकसित और आधुनिक शहर बनाना है। इसी दिशा में योजनाबद्ध तरीके से काम शुरू किया गया है।

पहले चरण में शहर के ऐतिहासिक क्रांति चौक के विकास और सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू किया गया है, जिस पर 141.39 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके अलावा एम.सी. पार्क के कायाकल्प पर 109.48 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे और सब्जी मंडी के पास डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।

शहर के इनडोर स्पोर्ट्स हॉल का भी उन्नयन किया जाएगा, जिसके लिए 27.63 लाख रुपये जारी किए गए हैं। साथ ही पटवारखाना भवन की मरम्मत और उन्नयन का कार्य 57.45 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। इसे सेवा केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें एस.डी.ई. (जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड) का कार्यालय भी स्थापित होगा।

सुखवीर सिंह और ढिल्लों ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने क्षेत्र के लोगों को हर बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत हैं और खुद विकास कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार जनता की सरकार है और हर फैसला जनता के हितों को ध्यान में रखकर लिया जा रहा है।

धूरी क्षेत्र के लोगों ने भी सरकार के विकास कार्यों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री और उनकी टीम का आभार व्यक्त कि

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments