Tuesday, February 10, 2026
Homeक्राइमगुरदासपुर में संगठित नशा नेटवर्क का भंडाफोड़, 11 किलो हेरोइन बरामद |...

गुरदासपुर में संगठित नशा नेटवर्क का भंडाफोड़, 11 किलो हेरोइन बरामद | 24 Ghante News

चंडीगढ़/गुरदासपुर, 7 फरवरी:
पंजाब को नशामुक्त बनाने की दिशा में चल रही मुहिम के तहत गुरदासपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो संगठित अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 11 किलो हेरोइन तथा 5.75 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी भारत में मौजूद अपने हैंडलरों के माध्यम से पाकिस्तान स्थित नशा तस्करों के संपर्क में थे। प्रारंभिक जांच में इस नेटवर्क के अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय लिंक सामने आए हैं। पूरे नेटवर्क की आगे और पीछे की कड़ियों को खंगाला जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद वसीम निवासी कासिमपुर, मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) और हरषदीप सिंह उर्फ हर्ष निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक होंडा सिटी और एक हुंडई वर्ना कार भी जब्त की है।

गुरदासपुर के एसएसपी आदित्य ने बताया कि पहले मामले में हरषदीप सिंह को गांव चिट्टी के पास उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह 8 किलो हेरोइन और 3.5 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ खेप पहुंचाने जा रहा था।

दूसरे मामले में मोहम्मद वसीम को दीनानगर स्थित पनियार शुगर मिल के पास नाके के दौरान गिरफ्तार किया गया। उसकी कार से 3 किलो हेरोइन और 2.25 लाख रुपये बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े और लोगों की गिरफ्तारी संभव है। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments