Wednesday, March 4, 2026
Homeक्राइमजालंधर देहात में पुलिस मुठभेड़: सुखजीत उर्फ शीलू गिरफ्तार

जालंधर देहात में पुलिस मुठभेड़: सुखजीत उर्फ शीलू गिरफ्तार

जालंधर देहात के महितपुर में पुलिस मुठभेड़, वांछित आरोपी सुखजीत उर्फ शीलू गिरफ्तार

जालंधर देहात के महितपुर इलाके में देर रात पुलिस और एक अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी सुखजीत उर्फ शीलू बताया जा रहा है, जो गांव बूते दी शन्ना के सरपंच महिंदर सिंह पर हुए कातिलाना हमले के मामले में वांछित था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश लगातार की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने महितपुर इलाके में घेराबंदी की। इस दौरान आरोपी ने कथित तौर पर पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में वह घायल हो गया।

मुठभेड़ के दौरान शीलू के पैर में गोली लगी और उसे तुरंत काबू कर लिया गया। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्तौल, कारतूस और एक बाइक बरामद की है।

हमले के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हरविंदर विर्क ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस हमले से जुड़े अन्य पहलुओं का भी खुलासा किया जाएगा

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments